scriptरूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दिया सुझाव, कहा – “यूक्रेन में हो यूएन का शासन” | Russian President Vladimir Putin calls for interim government for Ukraine with supervision from UN | Patrika News
विदेश

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दिया सुझाव, कहा – “यूक्रेन में हो यूएन का शासन”

Putin’s Big Suggestion: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में शासन के लिए एक बड़ा सुझाव दिया है। क्या है पुतिन का सुझाव? आइए जानते हैं।

भारतMar 29, 2025 / 03:16 pm

Tanay Mishra

Vladimir Putin

Vladimir Putin

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) में शांति स्थापित करने के लिए अमेरिका (United States Of America) की तरफ से कोशिशें जारी हैं। हाल ही में सऊदी अरब (Saudi Arabia) के रियाद (Riyadh) में अमेरिका और यूक्रेन के अधिकारियों में दो बार बातचीत हुई । रियाद में रूस और अमेरिका के अधिकारियों के बीच भी बातचीत हुई। इसके बाद काला सागर (Black Sea) में नेवी सीजफायर (Naval Ceasefire) लागू करने का ऐलान किया गया। इतना ही नहीं, 30 दिन के लिए रूस की तरफ से यूक्रेनी एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले नहीं करने का भी ऐलान किया गया, जिसके लिए रूस ने उसपर लगाए अमेरिकी प्रतिबंधों को जताने की मांग की। हालांकि अमेरिका ने अभी तक रूस से प्रतिबंध हटाए नहीं हैं, पर आने वाले समय में ऐसा किया जा सकता है। इसी बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन में शासन के लिए एक बड़ा सुझाव दिया है।

यूक्रेन में यूएन शासन

शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति पुतिन एक कार्यक्रम के दौरान संबोधन दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति समझौते तक पहुंचने के लिए एक सुझाव दिया। पुतिन ने कहा कि चूंकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) का कार्यकाल खत्म हो चुका है, तो यूक्रेन में अगले चुनाव तक यूएन (UN) के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार का गठन होना चाहिए, जिससे सही से चुनाव हो सके। पुतिन ने वर्तमान यूक्रेनी सरकार को अवैध भी बताया।


यह भी पढ़ें

Earthquake: म्यांमार-थाईलैंड में भूकंप ने मचाई तबाही, मरने वालों का आंकड़ा 1,000 पार



पुतिन के सुझाव को यूएन ने किया खारिज

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के इस सुझाव पर यूएन की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आ गई है। यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (António Guterres) ने कहा, “यूक्रेन में वैध सरकार है, जिसका सम्मान किया जाना चाहिए।” ऐसे कहते हुए उन्होंने पुतिन के सुझाव को खारिज कर दिया है।

यह भी पढ़ें

पुतिन करीब 4 साल बाद आएंगे भारत, बेहद अहम होगा रूसी राष्ट्रपति का दौरा

Hindi News / World / रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दिया सुझाव, कहा – “यूक्रेन में हो यूएन का शासन”

ट्रेंडिंग वीडियो