scriptसफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त, आज से पटरी पर आएगी शहर की सफाई | safai news | Patrika News
अजमेर

सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त, आज से पटरी पर आएगी शहर की सफाई

– डोर टू डोर कचरा संग्रहण कर्मचारियों की मांगें मानी अजमेर. अस्थायी सफाई कर्मियों के मानदेय बढ़ाने को लेकर सात दिनों से चल रहा सफाईकर्मियों का आंदोलन मंगलवार को समाप्त हो गया। मंगलवार सुबह सफाई कर्मचारियों को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से जुड़े कार्मिकों द्वारा रोकने की कोशिश से विवाद की स्थिति बन गई। बाद में निगम […]

अजमेरMar 25, 2025 / 10:52 pm

Dilip

safai news

safai news

– डोर टू डोर कचरा संग्रहण कर्मचारियों की मांगें मानी

अजमेर. अस्थायी सफाई कर्मियों के मानदेय बढ़ाने को लेकर सात दिनों से चल रहा सफाईकर्मियों का आंदोलन मंगलवार को समाप्त हो गया। मंगलवार सुबह सफाई कर्मचारियों को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से जुड़े कार्मिकों द्वारा रोकने की कोशिश से विवाद की स्थिति बन गई। बाद में निगम प्रशासन के साथ वार्ता के बाद समझौता होने से मंगलवार दोपहर बाद सफाई व्यवस्था सुचारू हो गई।
निगम प्रशासन-कर्मचारी यूनियन में समझौता

डोर टू डोर व अस्थाई सफाई कर्मचारी हडताल समाप्त कराने के लिए महापौर ब्रजलता हाड़ा, आयुक्त देशलदान तथा वाल्मिकी समाज की सफाई ट्रेड यूनियन व अस्थाई सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधि मंडल के साथ कई दौर की वार्ता के बाद समझौता हुआ।
इन मांगों पर समझौता

1. डोर टू डोर ड्राइवर हेल्पर एवं अस्थाई सफाई कर्मचारियों का समान वेतन व पी.एफ, ई.एस.आई कटौती हो।

2. पी.एफ. ई.एस.आई कार्ड बनाया जाए व समय पर पी.एफ.ई.एस.आई की किस्त पूर्ण रूप से जमा की जाए।
3. प्रतिमाह 10 तारीख तक भुगतान।

4. हडताल अवधि का वेतन नहीं काटा जाए व किसी कार्मिक को हटाया नहीं जाए।

5. महीने में चार अवकाश।

6. कार्य के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने पर ठेकेदार सहायता राशि दे।7. ड्यूटी पर दुर्घटना होने पर निजी अस्पताल में इलाज व इस अवधि का वेतन।
8. अस्थाई सफाई कर्मचारी को ठेकेदार संसाधन उपलब्ध कराए।

9. वार्ता में शामिल लोगों का सम्मान किया जाए उन्हें बाहरी नहीं बताया जाए।यह ठेेकेदार फर्म

सफाई ठेकेदार- राजस्थान सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट जयपुर रोड अजमेरडोर टू डोर ठेकेदार वि वॉइस प्रा.लि. जयपुर दक्षिण जोन
. डोर टू डोर ठेकेदार मैसर्स हनुमान यादव अजमेर

Hindi News / Ajmer / सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त, आज से पटरी पर आएगी शहर की सफाई

ट्रेंडिंग वीडियो