scriptअलवर व मत्स्य नगर आगार में 51 रोडवेज बस चालकों की भर्ती, इन्हें मिलेगा मौका  | Patrika News
अलवर

अलवर व मत्स्य नगर आगार में 51 रोडवेज बस चालकों की भर्ती, इन्हें मिलेगा मौका 

एक साल के अनुबंध पर चालकों की भर्ती की जाएगी। इसमें अलवर जिले के अलवर व मत्स्य नगर आगार में भी 51 चालक भर्ती किए जाएंगे।

अलवरFeb 19, 2025 / 11:51 am

Rajendra Banjara

राजस्थान रोडवेज की बसें अब भूतपूर्व सैनिक चलाते नजर आएंगे। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से प्रदेशभर में अनुबंधित चालकों की भर्ती की जाएगी, जिसमें निगम द्वारा राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त पंजीकृत संस्था या भूतपूर्व सैनिकों की सहकारी समिति से चालक लिए जाएंगे।

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम जयपुर मुख्यालय की उप महाप्रबंधक (प्रशासन) निशा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जिसके तहत प्रदेश के 51 आगारों के लिए 1200 अनुबंधित चालकों की भर्ती की जाएगी। निगम द्वारा राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त पंजीकृत संस्था या भूतपूर्व सैनिकों की सहकारी समिति से एक साल के अनुबंध पर चालकों की भर्ती की जाएगी। भर्ती की पूरी प्रक्रिया ई-बोली के माध्यम से की जाएगी। इसमें अलवर जिले के अलवर व मत्स्य नगर आगार में भी 51 चालक भर्ती किए जाएंगे।

Hindi News / Alwar / अलवर व मत्स्य नगर आगार में 51 रोडवेज बस चालकों की भर्ती, इन्हें मिलेगा मौका 

ट्रेंडिंग वीडियो