What to offer in Holika Dahan : राशि अनुसार होलिका दहन में क्या डालें? जानें शुभ सामग्री और विधि
Holika Dahan date and time : होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा 13 मार्च को किया जाएगा। ज्योतिषीय रूप से भी इसका बड़ा प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार मेष से लेकर कन्या राशि तक के लोगों के लिए होलिका दहन में राशि के अनुसार क्या अर्पित करना चाहिए जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आए।
What to Offer in Holika Dahan according to your zodiac sign mesh to meen
What to Offer in Holika Dahan according to your zodiac sign : होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर सही सामग्री अर्पित करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं राशि अनुसार होलिका दहन में क्या अर्पित करना शुभ रहेगा। ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा बता रही है राशि अनुसार होलिका दहन की पूजा।
होलिका दहन (Holika Dahan) का पर्व फाल्गुन पूर्णिमा 13 मार्च को मनाया जाता है। यह न केवल पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि ज्योतिषीय रूप से भी इसका बड़ा प्रभाव पड़ता है। सही विधि और सामग्री से पूजा करने पर सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और कष्ट दूर होते हैं।
होलिका दहन की सही पूजा विधि Holika Puja as per Your Zodiac
– शुद्ध स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। – होलिका की परिक्रमा करते समय जल, हल्दी, रोली और अक्षत अर्पित करें।
– नारियल, गेंहू, चना, गुड़ और अन्य शुभ सामग्रियों को अग्नि में अर्पित करें। – अपनी राशि के अनुसार विशेष सामग्री डालें – होलिका दहन (Holika Dahan) के बाद उसकी भस्म को माथे पर लगाएं और घर में सुख-शांति के लिए इसका प्रयोग करें।
राशि अनुसार होलिका में क्या अर्पित करें? What to offer on Holi according to your zodiac sign
What to offer on Holi according to your zodiac sign
मेष (Mesh)
मेष राशि के जातकों के लिए गुड़ और तिल अर्पित करना शुभ होता है। इससे जीवन में ऊर्जा और साहस बढ़ता है।
मिथुन राशि के जातकों को कपूर की आहुति देनी चाहिए । हरि मूंग की दाल और फूल चढ़ाने चाहिए। इससे मानसिक शांति और सफलता प्राप्त होती है।
कर्क (Kark)
कर्क राशि वालों को लोहबान की आहुति देनी चाहिए । दूध से बनी मिठाई और नारियल अर्पित करना शुभ होता है। यह चंद्र दोष को शांत करता है और मन को स्थिरता देता है।
सिंह (Leo)
सिंह राशि के जातकों को गुड़ और गेहूं चढ़ाना चाहिए। इससे शक्ति, प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
कन्या (kanya)
कन्या राशि के लोग कपूर की आहुति दें। पान और इलायची चढ़ाना लाभकारी होता है। इससे बुद्धि और स्वास्थ्य में सुधार होता है।
तुला (Tula)
तुला राशि वाले लोग कपूर की आहुति दें। इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोग गुड़ की आहुति दें। सरसों के दाने और बेलपत्र चढ़ाने चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
धनु (Dhanu)
धनु राशि के लोग जौ और चना की आहुति देनी चाहिए । पीली वस्तुएं जैसे बेसन, हल्दी या गुड़ चढ़ाना शुभ होता है। इससे बृहस्पति ग्रह की कृपा मिलती है।
मकर (Capricorn)
मकर राशि वाले काले तिल को होलिका दहन में डालें। उड़द दाल भी अर्पित करनी चाहिए। यह शनि देव की कृपा प्राप्त करने में मदद करता है।
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के लोगों को नीले फूल और काले तिल चढ़ाने चाहिए। इससे नवग्रह दोष शांत होते हैं।
मीन (Meen)
मीन राशि के लोग जौ और चना की आहुति दें। चने की दाल और केसर चढ़ाना शुभ माना जाता है। इससे आध्यात्मिक उन्नति और सुख-शांति मिलती है।
होलिका दहन 2025
Holika Dahan के बाद क्या करें?
होलिका की राख को घर में लाकर तिजोरी में रखें, इससे धन-लाभ होता है। होलिका की अग्नि से दीप जलाकर घर में रखें, इससे नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।
बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें और जरूरतमंदों को भोजन दान करें। राशि अनुसार सही सामग्री से होलिका दहन (Holika Dahan) करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इस होली पर अपनी राशि के अनुसार पूजा करें और बुराइयों को जलाकर अच्छाई को अपनाएं!