scriptSIAM Report: फरवरी 2025 में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार ने दिखाया दम, पैसेंजर वाहनों की बिक्री ने छुआ नया मुकाम! | siam passenger vehicle sales february 2025 record high | Patrika News
ऑटोमोबाइल

SIAM Report: फरवरी 2025 में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार ने दिखाया दम, पैसेंजर वाहनों की बिक्री ने छुआ नया मुकाम!

फरवरी 2025 में भारतीय पैसेंजर वाहनों बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया है। SIAM की रिपोर्ट के अनुसार, तिपहिया वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई, जबकि दोपहिया वाहनों में गिरावट दर्ज की गई।

भारतMar 13, 2025 / 04:25 pm

Rahul Yadav

SIAM Report Feb 2025
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने फरवरी 2025 के लिए पैसेंजर वाहनों की बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ऑटोमोबाइल उद्योग ने इस महीने जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की है। विशेष रूप से, पैसेंजर वाहनों की बिक्री अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गई, जबकि तिपहिया वाहनों की बिक्री में भी बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि, दोपहिया वाहनों की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई।

पैसेंजर वाहनों की बिक्री में इजाफा

फरवरी 2025 में पैसेंजर वाहनों की बिक्री 1.9% बढ़कर 3,77,689 यूनिट तक पहुंच गई, जो कि अब तक की सबसे अधिक फरवरी महीने की बिक्री है। यह आंकड़ा डीलरशिप तक भेजे गए वाहनों (फैक्ट्री शिपमेंट) पर आधारित है।
SIAM Report Feb 2025

तिपहिया वाहनों की बिक्री में सुधार

तिपहिया वाहनों की होलसेल बिक्री में 4.7% की बढ़त दर्ज की गई, जिससे यह आंकड़ा 57,788 यूनिट तक पहुंच गया। इस सेगमेंट में पैसेंजर कैरियर्स और गुड्स कैरियर्स की बिक्री क्रमशः 6.8% और 5.9% बढ़ी, जबकि इलेक्ट्रिक रिक्शा और इलेक्ट्रिक कार्ट की बिक्री में क्रमशः 50.9% और 30.6% की गिरावट आई।
ये भी पढ़ें- 2025 Tata Tiago NRG बनी पहले से ज्यादा स्टाइलिश, जानें किन नए फीचर्स के साथ आई ये टाटा की क्रॉस-हैचबैक

दोपहिया वाहनों की बिक्री में भारी गिरावट

भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले दोपहिया वाहन खंड में 9% की गिरावट दर्ज की गई। इस महीने कुल 1,384,605 दोपहिया वाहन बिके। मोटरसाइकिलों की बिक्री में 13.1% की गिरावट आई, जबकि स्कूटर सेगमेंट में केवल 0.5% की हल्की कमी दर्ज की गई। मोपेड की बिक्री में भी 18.2% की गिरावट देखी गई।
SIAM Report Feb 2025

SIAM का बयान

SIAM के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, “पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट ने मजबूती दिखाई और फरवरी 2025 में 3.78 लाख यूनिट की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की तुलना में 1.9% अधिक है। तिपहिया वाहनों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और 4.7% की बढ़ोतरी के साथ 0.58 लाख यूनिट की बिक्री हुई है। हालांकि, दोपहिया वाहनों की बिक्री में 9% की गिरावट आई। आगामी होली और उगादी त्योहारों के कारण मार्च 2025 में मांग में और बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्ति सकारात्मक रूप से होने की उम्मीद है।”

Hindi News / Automobile / SIAM Report: फरवरी 2025 में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार ने दिखाया दम, पैसेंजर वाहनों की बिक्री ने छुआ नया मुकाम!

ट्रेंडिंग वीडियो