scriptकोटेश्वर धाम के दर्शन करने आएंगे प्रदेश के मुखिया | Patrika News
बालाघाट

कोटेश्वर धाम के दर्शन करने आएंगे प्रदेश के मुखिया

शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ की हुई पूजा
शिवालयों में गूंजे बम बम भोले के जयकारे
जगह-जगह महाप्रसाद व भंडारा का हुआ वितरण

बालाघाटFeb 26, 2025 / 09:15 pm

mukesh yadav

शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ की हुई पूजा शिवालयों में गूंजे बम बम भोले के जयकारे जगह-जगह महाप्रसाद व भंडारा का हुआ वितरण

शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ की हुई पूजा
शिवालयों में गूंजे बम बम भोले के जयकारे
जगह-जगह महाप्रसाद व भंडारा का हुआ वितरण

बालाघाट. भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना का पर्व महाशिवरात्रि 26 फरवरी को हर्षोल्लास के साथ भक्तिमय माहौल में मनाया गया। बुधवार को को जिलेभर के शिवालयों में बड़ी संख्या में भक्त नजर आए। मंदिर समितियों के बंदोबस्त भी कम पड़ गए थे। सुबह से ही प्रमुख शिवालयों में भगवान भोले नाथ की पूजा अर्चना करने भक्तों की लंबी कतार लगी रही। मुख्यालय सहित जिलेभर के शिवालयों को रंगबिरंगी लाइटिंग व आकर्षक सजावट की गई थी। जगह-जगह विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। महाप्रसाद व भंडारा वितरण किया गया।
शंकरघाट में रहा भक्तों का तांता
मुख्यालय स्थित शंकरघाट में सुबह से ही शिवभक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर समिति ने भक्तों के पूजा अर्चना के लिए व्यापक व्यवस्था की थी। सुबह भोलेनाथ का जलाभिषेक व दूध से अभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर हवन-पूजन कर महाप्रसाद वितरण किया गया। व्यवस्थाएं संभालने कलेक्टर मृणाल मीना व पुलिस बल भी दिखाई दिया।
महामृत्यंजय घाट में मेला
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष भी महामृत्यंजय घाट में भक्तों का मेला रहा। पूज्य सिंधी पंचायत ने शिवरात्रि की पूर्व रात से ही मेला का आयोजन किया गया। नदी तट पर भोलेनाथ की प्रतिमा विराजित कर पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर भक्तों को महाप्रसाद का वितरण किया गया। मेले में हजारों शिव भक्तों ने शामिल होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन लाभ लिए। इस मेले में जिले के अलावा आस-पास के जिले से भी सिंधी समाज के लोगों ने पहुंचकर वैनगंगा में आस्था की डूबकी लगा भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
प्रशासन और पुलिस ने चाक चौबंध की व्यवस्थाएं
लांजी.
धर्म नगरी लांजी में आदिकाल से भगवान श्री कोटेश्वर महादेव का मंदिर है। प्राचीन 108 उपलिंगों में से एक बाबा कोटश्वर महादेव के धाम में इस महाशिवरात्रि पर्व पर भी आस्था का सैलाब नजर आया। सभी ने कोटेश्वर महादेव का जल, दुध, दही एवं अन्य पूजन सामग्री से अभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं मांगी। 26 फरवरी को शाम 4 बजे से शिव पालकी का आयोजन किया गया। नए राम मंदिर से होकर शिवजी पालकी नगर भ्रमण करते हुए कोटेश्वर धाम लांजी पहुंची। पालकी यात्रा में शामिल होने के लिए धर्म प्रेमियों की भीड़ दिखाई दी।
इस वर्ष यहां कोटेश्वर महोत्सव के तहत 8 दिवसीय कार्यक्रम किए जा रहे हैं। कोटेश्वर महोत्सव में प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव भी शिरकत करेंगे। साथ ही प्रदेश के मंत्री गण, सांसद, विधायक एवं गणमान्य अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है। संपूर्ण कोटेश्वर महोत्सव का संरक्षण एवं नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक राजकुमार कर्राहे कर रहे हैं।
महाशिवरात्रि के बाद 27 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम में सामुहिक नृत्य, 28 को सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक नृत्य एवं हास्य कलाकार देव पंवार प्रस्तुतीकरण दोपहर 2 बजे से, 1 मार्च को मुख्यमंत्री एवं मंत्री गणों का आगमन, 2 मार्च को भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। इसी दिन स्वास्थ्य शिविर, 3 मार्च को अभा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, 5 मार्च को सामूहिक विवाह एवं रात्रि कालिन छग लोक कला मंच की प्रस्तुती, 6 मार्च को प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कोटेश्वर महोत्सव का समापन किया जाएगा।
चाक चौबंद की गई व्यवस्था
पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के बंदोबस्त किए है। विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं रक्षित केन्द्र से बल बुलाया गया है। पुलिस ने कोटेश्वर धाम परिसर में अस्थाई पुलिस कन्ट्रोल रूम भी बनाया है। सीसीटीव्ही कैमरो की सहायता से संपूर्ण धाम परिसर में पुलिस की निगरानी होगी। नगर परिषद लांजी, स्वास्थ्य विभाग भी दर्शनार्थियों सेवा में तत्पर रहेंगे।

Hindi News / Balaghat / कोटेश्वर धाम के दर्शन करने आएंगे प्रदेश के मुखिया

ट्रेंडिंग वीडियो