——————— ———————————– यात्रियों पर बढ़ा बोझ बेंगलूरु मेट्रो एवं उपनगरीय रेल यात्री संघ के संस्थापक अध्यक्ष प्रकाश मांडोत ने कहा कि पहले जयनगर से विधानसौधा जाते थे तब स्मार्ट कार्ड के जरिए 26.40 रुपए किराया देते थे। अब किराया वृद्धि के बाद सोमवार को पहली बार जयनगर से विधानसौधा तक मेट्रो में यात्रा की तो स्मार्ट कार्ड के जरिए 47.50 रुपए किराया दिया। नए किराए में 21.10 रुपए ज्यादा देने पड़े, जो औसतन 80 प्रतिशत की किराया वृद्धि दर्शाता है। वापसी में मंत्री स्क्वायर मेट्रो स्टेशन से जयनगर के लिए टिकट लिया तो स्मार्ट कार्ड के जरिए 36 रुपए किराया दिया जबकि पहले 23.75 रुपए किराया देते थे। दोनों किराए का अंतर 12.25 रुपए रहा जो करीब 55 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। ————————————
प्रतिदिन 80 प्रतिशत अधिक किराया रेडिमेट गारमेंट व्यवसायी संजय गोठी ने बताया कि पहले वह अत्तिगुप्पे से चिकपेट तक 21 रुपए किराया स्मार्ट कार्ड के जरिए देते थे। किराया बढऩे के बाद पहली बार सोमवार को अत्तिगुप्पे से चिकपेट मेट्रो स्टेशन का स्मार्टर कार्ड जरिए टिकट लिया तो 38 रुपए किराया लिया गया। जो पिछले किराए से 17 रुपए अधिक है। वहीं करीब 80 प्रतिशत किराया वृद्धि को दर्शाता है। बीएमआरसीएल का 50 प्रतिशत किराया वृद्धि का दावा खोखला साबित हो रहा है। उन्होंने बीएमआरसीएल से किराया वृद्धि पर एक बार पुन: विचार करने को आग्रह किया है।
———————————– माह का एक हजार रुपए बढ़ा किराया कपड़ा व्यापारी अरविन्द सिंघी ने कहा कि यलचनहल्ली से चिकपेट तक पहले 28.50 रुपए स्मार्ट कार्ड से किराया देते थे। किराया वृद्धि के बाद सोमवार को पहली बार स्मार्ट कार्ड के जरिए यलचनहल्ली से चिकपेट का टिकट लिया तो 47.50 रुपए किराया लिया गया। स्मार्ट कार्ड से टिकट लेने पर करीब 70 प्रतिशत अधिक किराया दिया गया। जबकि इसी दूरी का पहले टोकन से किराया 30 रुपए दिया जाता था। जो बढकऱ 50 रुपए हो गया। जो करीब 67.10 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। पहले जहां 1800 रुपए किराया देते थे जब महीने का 3000 रुपए किराया देना होगा। ————————— ——-
नतेश सुदूर ने बीएमआरसीएल को किए एक ट्वीट में बताया कि वह पीनिया से सर एम. विश्वेश्वरय्या मेट्रो स्टेशन आते थे तो पहले 29 रुपए किराया देना होता था जबकि सोमवार उन्हें इसी मार्ग पर 60 रुपए किराया देना पड़ा। उन्होंने ट्वीट में बताया कि पहले और आज के किराए में करीब 105 प्रतिशत की वृद्धि दिख रही है जबकि कैब से चार व्यक्ति इतनी ही दूरी की यात्रा करते हैं तो 170 रुपए किराया देना होता है। इस मुताबिक प्रति व्यक्ति 42.5 रुपए किराया ही देय होता है।