script“एक राष्ट्र, एक चुनाव” को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया जन जागरण अभियान, कही ये बात | Patrika News
बरेली

“एक राष्ट्र, एक चुनाव” को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया जन जागरण अभियान, कही ये बात

भारतीय जनता पार्टी द्वारा “एक राष्ट्र, एक चुनाव” को लेकर स्टेडियम रोड पर सोमवार को जन जागरण अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व भाजपा हरमिलाप मंडल अध्यक्ष राजीव कश्यप ने किया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर खड़े होकर जनता को एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराने के महत्व और लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बरेलीMay 06, 2025 / 07:29 pm

Avanish Pandey

बरेली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा “एक राष्ट्र, एक चुनाव” को लेकर स्टेडियम रोड पर सोमवार को जन जागरण अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व भाजपा हरमिलाप मंडल अध्यक्ष राजीव कश्यप ने किया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर खड़े होकर जनता को एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराने के महत्व और लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

संबंधित खबरें

भाजपा का जनजागरूकता अभियान रहा केंद्रित और प्रभावशाली

इस जन जागरण अभियान में कार्यक्रम संयोजक डॉ. के.एम. अरोड़ा ने लोगों से संवाद कर बताया कि “एक साथ चुनाव” देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के साथ-साथ समय और संसाधनों की बचत करेगा। वहीं, वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन आनंद, एडवोकेट अनिल कुमार सक्सेना, वीरेंद्र अरोड़ा, शिव कुमार माहेश्वरी ने भी आमजन से संवाद कर इस योजना का समर्थन करने की अपील की।

जनता से सीधे संवाद, युवाओं ने दिखाया उत्साह

इस जनजागरण कार्यक्रम में प्रदीप सक्सेना, डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. विनोद पागरानी, भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, पार्षद अरुण सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। युवाओं में भी इस अभियान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

अभियान में इन कार्यकर्ताओं की रही प्रमुख भूमिका:

अभिषेक गुप्ता, विवेक पटेल, बबलू पटेल, निखिल कुमार, पुष्पेंद्र माहेश्वरी, बृजेश पांडे, प्रमोद रघुवंशी, मोहित अग्रज, अक्कू पटेल, महेंद्र पाल राही, आकाश रस्तोगी, सुनील सक्सेना, रज्जु गिरी, ओमकार गिरी, प्रेम शंकर शर्मा, विजेंद्र गंगवार, अमित उपाध्याय, होशियार सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी अभियान में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

लोगों ने सराहा प्रयास

स्थानीय नागरिकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के इस जागरूकता अभियान की सराहना की और “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की अवधारणा को लोकतंत्र के लिए सकारात्मक पहल बताया।

Hindi News / Bareilly / “एक राष्ट्र, एक चुनाव” को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया जन जागरण अभियान, कही ये बात

ट्रेंडिंग वीडियो