छावनी पुलिस ने बताया कि कैंप-2 सूर्या नगर में रोहित कुमार राजपूत ने सूचना दी कि दुर्ग गिरधारी नगर निवासी उसका मामा ससुर डॉ. बोधेश कुमार राजपूत पिता स्व टीकम सिंह राजपूत (55 वर्ष) कांकेर थाना चारामा के पूरी गांव के आयुर्वेदिक अस्पताल में पदस्थ है। 15 वर्षो से संविदा डॉक्टर है।
वहां पर शासकीय आवास में रहते थे। 17 मई को रात 11 बजे खाना खाया। उसके बाद कमरे में सोने चले गए। सुबह 5 बजे जब उठाने गया तो देखा फांसी पर लटका था। उसकी पत्नी जल संसाधन विभाग में पदस्थ है। बेटा
बिलासुपर से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। बेटी गुजरात से बीटेक कर रही है।
Doctor suicide In Bhilai: अश्लील वीडियो वायरल हुआ
पुलिस ने बताया कि करीब 20 दिन पहले किसी युवती के साथ बोधेश कुमार राजपूत की किसी ने अश्लील वीडियो बना लिया। उसे वायरल कर दिया। इससे लेकर चारामा में सामाजिक बैठक भी हुई। वहां से आया और अपने घर दुर्ग नहीं गया। भांजी दामाद के घर में आत्मघाती कदम उठा लिया। सुसाइड नोट में वीडियो बनाने के संबंध में लिखा है।