scriptभोपाल में बनेगा 40 करोड़ का एक्वा पार्क, वॉटर टनल व 3D इंटरेक्टिव जोन भी किए जाएंगे विकसित | Aqua park and water tunnel worth 40 crores will be built in Bhopal | Patrika News
भोपाल

भोपाल में बनेगा 40 करोड़ का एक्वा पार्क, वॉटर टनल व 3D इंटरेक्टिव जोन भी किए जाएंगे विकसित

Aqua park – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का आकर्षण जल्द ही और बढ़ जाएगा। यहां एक्वा पार्क के रूप में अत्याधुनिक मछलीघर बनाया जा रहा है।

भोपालJul 11, 2025 / 06:57 pm

deepak deewan

Aqua park and water tunnel worth 40 crores will be built in Bhopal

Aqua park and water tunnel worth 40 crores will be built in Bhopal- image social media

Aqua park – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का आकर्षण जल्द ही और बढ़ जाएगा। यहां एक्वा पार्क के रूप में अत्याधुनिक मछलीघर बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इसका भूमि-पूजन करेंगे। भोपाल के विख्यात मछलीघर को यह नया और भव्य रूप दिया जाएगा। अब यहां मछलियों की नई दुनिया बसेगी। अधिकारियों के अनुसार मछली घर से नए एक्वा पार्क तक का सफर, इतिहास से भविष्य को जोड़ने की कवायद भी होगी। यह अत्याधुनिक एक्वा पार्क करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित किया जा रहा है।
भोपाल आने वाले पर्यटकों के लिए मछलीघर की खास पहचान रही है। यहां रंग-बिरंगी मछलियों को देखने पूरे प्रदेश से लोग आते थे। नीली रोशनी में तैरती सुनहरी मछलियों को देख टूरिस्ट मंत्र मुग्ध रह जाते थे।
समय के साथ मछलीघर अतीत को साथ में समेटे हुए फिर से भोपाल में एक नई पहचान के साथ लौट रहा है। यहां अब देश का सबसे सुंदर और आधुनिक “एक्वा पार्क” बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 जुलाई यानि शनिवार को इस अत्याधुनिक मछलीघर एक्वा पार्क का भूमि-पूजन करेंगे।

समुद्री और मीठे पानी की मछलियों की सैकड़ों प्रजातियां

भदभदा स्थित मछलीघर में प्रस्तावित एक्वा पार्क कई मायनों में अनूठा होगा। यहां समुद्री और मीठे पानी की मछलियों की सैकड़ों प्रजातियां देखने को मिलेंगी। एक्वा पार्क में डिजिटल एक्वेरियम बनाया जाएगा। यहां वॉटर टनल, 3D इंटरेक्टिव जोन भी होंगे। इसके साथ ही बच्चों के लिए सी-लाइफ लर्निंग सेंटर और मछली पालन की पारंपरिक व नवीन तकनीक की डेमोंस्ट्रेशन यूनिट रिसर्च सेंटर के रूप में विकसित की जाएगी।
एक्वा पार्क में मछली पालकों के प्रशिक्षण के लिए मत्स्य सेवा केंद्र खोला जाएगा। यहां आंत्रप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट और इनक्यूबेशन सेंटर भी होंगे। एक्वा पार्क में रंगीन मछलियों का प्रदर्शन और मछली से जुड़े गिफ्ट आइटमों से सुसज्जित कैफेटेरिया बनाया जाएगा। यहां पर्यावरण शिक्षा और संरक्षण जैसे कार्यक्रम भी चलाए जा सकेंगे।
एक्वा पार्क का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट कुल 40 करोड़ रुपए का होगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 25 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार 15 करोड़ रुपए का सहयोग करेगी।

Hindi News / Bhopal / भोपाल में बनेगा 40 करोड़ का एक्वा पार्क, वॉटर टनल व 3D इंटरेक्टिव जोन भी किए जाएंगे विकसित

ट्रेंडिंग वीडियो