scriptअगले 24 घंटे भारी ओलावृष्टि का अलर्ट, 40 जिलों में तेज आंधी की चेतावनी | Heavy hailstorm alert for next 24 hours, strong storm warning in 40 districts | Patrika News
भोपाल

अगले 24 घंटे भारी ओलावृष्टि का अलर्ट, 40 जिलों में तेज आंधी की चेतावनी

MP Weather: प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदली और शनिवार को कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली तो राजधानी समेत कई जिलों में धूल का गुबार उठा।अगले 24 घंटे में कई जिलों में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट।

भोपालMay 04, 2025 / 07:31 am

Avantika Pandey

Heavy hailstorm and rain alert in mp

Heavy hailstorm and rain alert in mp

MP Weather: मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदली और शनिवार को कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली तो राजधानी समेत कई जिलों में धूल का गुबार उठा। भोपाल में शाम को 50 किमी प्रति घंटे की गति से चली हवा के बीच धूल भरी आंधी से कुछ मिनटों के लिए अंधेरे सा नजारा बन गया। कई हिस्सों में बौछारें(Rain Alert) हुईं। कई जिलों में पेड़ जड़ से उखड़ गए। कई स्थानों पर ओले भी गिरे हैं।
मलाजखंड, सिवनी, गुना, छिंदवाड़ा समेत कई स्थानों पर बारिश हुई। तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने से 12 साल की बच्ची समेत तीन की मौत हो गई। 4 गंभीर हैं। हवा से छतरपुर के बरद्ववाहा गांव में बीएसएनएल का टावर गिर पड़ा। हालांकि मौसम के बदले तेवर से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। लेकिन रतलाम 43.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 5-6 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा।
ये भी पढें – भोपाल सहित प्रदेशभर में ओले और बारिश की चेतावनी

आगे क्या?

अगले 24 घंटे में अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि(hailstorm) का ऑरेंज अलर्ट। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बैतूल, राजगढ़, नर्मदापुरम सहित 40 स्थानों पर तेज हवा के आसार।

यहां मौसम का कहर

● शहडोल(MP Weather) के सेमरिहा गांव में तेज बारिश के दौरान ईंट भट्ठे पर काम कर रही चंदा पति भोलू बैगा काम कर रही थी। वह तिरपाल से ईंट ढंकने गई। बेटी माधुरी (6) और पड़ोस में रहने वाली राजनंदिनी (12) भी साथ थी। आकाशीय बिजली गिरने से राजनंदिनी की मौत हो गई। माधुरी और चंदा बुरी तरह झुलस गए।
● छतरपुर में 35-40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चली। बरद्ववाहा गांव में बीएसएनएल का टावर गिर गया। गुंजोरा गांव में तूफान में तीन लोगों पर पेड़ गिर पड़ा। इसमें वृदांवन (50) और बलराम लोधी (30) की मौत हो गई। एक घायल।
● जबलपुर: दोपहर बाद आंधी के साथ बारिश। कई जगह ओले गिरे। कई स्थानों पर पेड़ उखड़े।

● कटनी: एक घंटे झमाझम बारिश, कई जगहों पर भरा पानी।

● छिंदवाड़ा: आंधी-तूफान के साथ घंटेभर बारिश हुई। सिवनी में तेज हवा व बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारापत्थर क्षेत्र में पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ। मलाजखंड और कंजई लालबर्रा में ओले गिरे।

Hindi News / Bhopal / अगले 24 घंटे भारी ओलावृष्टि का अलर्ट, 40 जिलों में तेज आंधी की चेतावनी

ट्रेंडिंग वीडियो