47 हजार करोड़ के कर्ज में एमपी सरकार
मध्यप्रदेश सरकार चालू वित्तीय वर्ष में अभी तक कुल 47 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है। 20 फरवरी को भी 6 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया गया था। इसके बाद चालू वित्त वर्ष में सरकार ने पिछले वित्त वर्ष से साढ़े चार करोड़ से अधिक का कर्ज ले चुकी है।
विधानसभा बजट सत्र के पहले छह हजार करोड़ का कर्ज
24 और 25 फरवरी को मध्यप्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया था। अब लगभग उसके दस दिन बाद सरकार ने फिर से छह हजार करोड़ रुपए के कर्ज फैसला किया है। सरकार के द्वारा जो कर्ज आज लिया गया है वो केंद्र सरकार के द्वारा तय की गई लिक्विडिटी लिमिट के अंदर का बताया जा रहा है।