scriptदेशभक्ति के जोश के साथ निकाली तिरंगा यात्रा, 50 मीटर लंबा तिरंगा लेकर चले | Patrika News
बूंदी

देशभक्ति के जोश के साथ निकाली तिरंगा यात्रा, 50 मीटर लंबा तिरंगा लेकर चले

विजय विश्व तिरंगा प्यारा…झंडा ऊंचा रहे हमारा…,आजादी के चले बहाने…गीत पर वंदेमातरम की जयघोष…चहुंओर गूंजता देशभक्ति के गीत, भीषण गर्मी में हाथों में लहराते तिरंगे और सेना का मान-सम्मान हर चेहरे पर दिखाई दिया।

बूंदीMay 21, 2025 / 12:26 pm

Narendra Agarwal

देशभक्ति के जोश के साथ निकाली तिरंगा यात्रा, 50 मीटर लंबा तिरंगा लेकर चले

बूंदी में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व अन्य।

बूंदी. विजय विश्व तिरंगा प्यारा…झंडा ऊंचा रहे हमारा…,आजादी के चले बहाने…गीत पर वंदेमातरम की जयघोष…चहुंओर गूंजता देशभक्ति के गीत, भीषण गर्मी में हाथों में लहराते तिरंगे और सेना का मान-सम्मान हर चेहरे पर दिखाई दिया। मौका था भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए मंगलवार को छोटीकाशी में निकाली गई तिरंगा यात्रा का। आजाद पार्क से शुरू हुई तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई खोजागेट शहीद स्मारक पहुंचकर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का ज्वार देखने को मिला। रैली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व कृषि मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रमुलाल सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, सभापति सरोज अग्रवाल, पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, अशोक डोगरा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल सहित प्रबुद्धजन हाथों में तिरंगा लिए हुए चले। महिलाओं, युवा व अन्य लोग उल्लास और उत्साह के साथ सेना के समान व सैनिकों की वीरता के लिए नारे लगाते हुए चले।
रैली मार्ग देशभक्ति गीतों से गूंज उठा। रैली में शामिल लोग हाथ में तिरंगा ध्वज, तिरंगा साफा, टोपी-स्कार्फ आदि पहने नजर आए। शहीद स्मारक पर तिरंगा यात्रा पहुंचने पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला समेत अन्य लोगों ने माल्यार्पण किया गया।
तिरंगा यात्रा के प्रारंभ में एक खुली गाड़ी में सुहानी-अर्जुन नुवाल हाथों में तिरंगा लिए हुए आगे बढ़ रहे थे। इसके पीछे डीजे गाड़ी पर बजते देशभक्ति के गीतों पर युवा नृत्य करते हुए चले।
पोस्टर-बैनर में ऑपरेशन सिंदूर
रैली में शामिल लोगों के हाथों में ऑपरेशन ङ्क्षसदूर में पाकिस्तान के नाकाम ड्रोन हमलों सहित सेना के पराक्रम की गूंज वाली गाथाओं के नारे व फोटो लगे थे। महिलाएं ङ्क्षसदूर का सम्मान आतंक का विनाश,लाल ङ्क्षसदूर की ललकार..दुश्मन में हाहाकार, ऑपरेशन ङ्क्षसदूर पराक्रम अभूतपूर्व, नारी के स्वाभिमान में सेना है मैदान में…,नारो से लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। युवा टीम पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा में पार्षद, महिला ङ्क्षवग की पदाधिकारी सहित राजनीतिक-सामाजिक संगठनों के लोगों ने भागीदारी निभाई।
दिखी स्वागत की होड़
सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा के प्रति हर वर्ग में स्वागत करने की होड़ देखने को मिली। आजाद पार्क से खोजागेट तक (तिरंगा यात्रा मार्ग) में जोरदार स्वागत किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर तो कई जगह पर सांफे बांधे गए। तिरंगा यात्रा मातृशक्ति के सिर पर तिरंगा साफा आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं एक टोली 50 मीटर लंबा तिरंगा लेकर चल रहे थे।
देशभक्ति का भरा जोश
तिरंगा यात्रा से पूर्व यहां आजाद पार्क में हुई सभा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सेना के साहसी कार्यों को नमन करते हुए सभी में जोश भरा। शहर काजी अब्दुल शकूर कादरी, हेड ग्रंथी सुखङ्क्षवदर ङ्क्षसह, द्वारका मंत्री,राकेश बोयत, आशा मीणा, बृजबाला गुप्ता, भगवान लाड़ला, भरत शर्मा व नूपुर मालव ने सम्बोधित किया। संचालन भाजपा नेता संजय लाठी व राजेश शेरगढिय़ा ने किया।
तिरंगा यात्रा जिला संयोजक महावीर मोदी, सह संयोजक राधेश्याम गुर्जर, बूंदी विधानसभा संयोजक अमित निम्बार्क,शहर संयोजक महावीर जैन, सह संयोजक संजय भूटानी व गौरव वर्मा,केशवरायपाटन विधानसभा संयोजक अरङ्क्षवद गर्ग, हिण्डोली विधानसभा संयोजक सुरेन्द्र नागर,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश शर्मा,बाबा रामलखन दास महाराज,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कुंज बिहारी बील्या व अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने भी सम्बोधित किया। वहीं स्थानीय कवियों ने कविता पाठ किया।

Hindi News / Bundi / देशभक्ति के जोश के साथ निकाली तिरंगा यात्रा, 50 मीटर लंबा तिरंगा लेकर चले

ट्रेंडिंग वीडियो