कायस्थ महासभा महिलाओं ने की पूजा
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ राजस्थान की अध्यक्ष दीपा माथुर एवं महामंत्री सीमा माथुर की अगुवाई में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ बूंदी की महिलाओं ने गणगौर का त्योहार मनाया। सभी महिलाओं ने विधि-विधान से ईसर गणगौर की पूजा की। संरक्षक बृजेश माथुर एवं सह सांस्कृतिक मंत्री पूजा माथुर का फूल माला एवं पुष्पगुच्छ देखकर स्वागत किया। अध्यक्ष नीलम माथुर एवं महामंत्री ममता सक्सेना ने बताया की यह त्योहार देवी पार्वती को समर्पित है। संगठन मंत्री सुनीता माथुर ,सांस्कृतिक प्रभारी शिवाली भटनागर, पूजा भटनागर, टीना सक्सेना आदि ने अपने विचार रखें।
नोताडा. कस्बे में सोमवार को महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर गणगौर की पूजा अर्चना करके पति की दीर्घायु होने कामना की व युवतियों ने अच्छा वर पाने के लिए गणगौर का पूजन किया। पूजा अर्चना करके गुणा, मिठाई व मैदा से बने पकवान चढाएं व भजन गाए। वही क्षेत्र के बांझडली, कवरपुरा, धरावण, रघुनाथपुरा, मालिकपुर सहित आसपास के गांवों में भी महिलाओं ने गणगौर का त्योहार मनाया।
नैनवां. शहर में गुरुवार को गणगौर पर्व उल्लास व श्रद्धा के साथ मनाया। सुबह से ही रंगबिरंगे परिधानों में सज-धज कर महिलाएं ईशर व गणगौर की पूजन करने पहुंची। घरों पर बनाए गुणों व अन्य व्यंजनों का भोग लगाकर अमर सुहाग व परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। शाम को गणगौर को पानी पिलाने की रस्म की।
कापरेन. शहर सहित क्षेत्र में गणगौर पर्व परंपरागत रूप से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने सजधज कर पकवान बनाए और मन्दिरों पर पहुंच कर सामूहिक रूप से गणगौर का पूजन किया।विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और पीपल वृक्ष पर जल,दुब,पुष्प आदि चढ़ाकर पूजन किया। महिलाओं ने इस पर्व पर विशेष रूप से गुणे आदि बनाए और गणगौर को अर्पित किए।ईश्वर से अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना की। पूजन कर महिलाओं ने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। घर परिवार और क्षेत्र में खुशहाली की।कामना की गई।
खटकड़. कस्बे में सोमवार को महिलाओं ने गणगौर का त्यौहार उत्साह से मनाया। महिलाओं ने सज -धज कर कलश यात्रा निकाली और ईसर -गणगौर की पूजा -अर्चना कर अखंड सौभाग्य की मंगल कामना की। इस दिन चारभुजा लक्ष्मीनाथ मंदिर से महिलाएं कलश लेकर डी जे पर मंगल गीतों में नाचते मेज नदी पहुंची। जहां पूजा -अर्चना कर मंगल कलश सिर पर रख कलशयात्रा के रूप में रवाना हुई। जो मुख्य बाजार से चारभुजा लक्ष्मीनाथ मंदिर पहुंची। यहां विवाहित व अविवाहित महिलाओं ओर युवतियों ने ईसर -गणगौर की पूजा -अर्चना की। इस दौरान गणगौर का सोलह श्रृंगार किया गया। महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना की। त्यौहार को लेकर महिलाओं में उत्साह बना रहा।
बडाखेडा . कस्बे सहित आस पास के गांव पापडी,जाडला, बंसवाडा, पाली, माखीदा आदि गावों मे गणगौर का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। कस्बे के चारभुजा मंदिर परिसर पर सर्व समाज की महिलाओं ने विशेष श्रृंगार कर गणगौर पर्व की शोभा बढाई । महिलाओं ने सामूहिक रूप से ईसर गणगौर की पूजा अर्चना की।गणगौर माता को गुणे का भोग लगाया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से गीत गाए। कस्बे की रेबार बस्ती में भी रेबारी समाज की महिलाओं ने गणगौर पर ईसर की पूजा अर्चना की।