मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नदी जोड़ो अभियान में महाराष्ट्र सरकार के साथ जल्द एमओयू साइन करने जा रहे हैं। इससे बुरहानपुर को बड़ा फायदा होगा। दरअसल प्रदेश की मोहन यादव सरकार महाराष्ट्र के साथ ताप्ती-कान्हा परियोजना पर काम करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फणनवीस से ताप्ती-कान्हा नदी को जोडऩे पर चर्चा भी की है और इस पर सहमति भी बन गई है।
रामचरित मानस महाकाव्य की प्रति की भेंट
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधायक मंजू दादू के यहां आयोजित विवाह समारोह में आदिवासी लोक नृत्य भी किया। अंजली और रोहित को आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री नव विवाहित जोड़े को रामचरित मानस की प्रति भी भेंट की। इस अवसर पर जल संसाधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक अर्चना चिटनीस, महापौर माधुरी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को आदि मौजूद रहे।नवदंपत्ति को भेंट की रामचरित मानस।