scriptसाक्षात्कार: होली के रंगों से आंखों को हो सकता है नुकसान | Interview: Holi colours can harm eyes, ophthalmologist Dr. Ankur Khare tells ways to protect eyes | Patrika News
छतरपुर

साक्षात्कार: होली के रंगों से आंखों को हो सकता है नुकसान

जिला अस्पताल के जाने-माने नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर खरे ने लोगों को केमिकल वाले रंगों से आंखों और त्वचा के बचाव हेतु कुछ उपाय बताए हैं।

छतरपुरMar 13, 2025 / 10:57 am

Dharmendra Singh

holi

होली के रंग

होली पर रंगों की मस्ती और हवा में उड़ता गुलाल न हो तो यह त्योहार फीका सा लगता है, लेकिन रंग लगाते वक्त हमें सावधान रहने की भी जरूरत है। बाजार में बिकने वाले केमिकल वाले रंगों से हमारी त्वचा के साथ आंखों को भी नुकसान होता है, ऐसे में हमें आंखों का बचाव करना चाहिए। जिला अस्पताल के जाने-माने नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर खरे ने लोगों को केमिकल वाले रंगों से आंखों और त्वचा के बचाव हेतु कुछ उपाय बताए हैं।

प्रश्न: होली में रंग का इस्तेमाल करते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए?


उत्तर. होली पर्व के उत्साह में हमें अपनी त्वचा और आंखों की देखभाल के साथ समझौता नहीं करना चाहिए। सर्वप्रथम तो हमें होली खेलते वक्त केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग करने से बचना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि होली में हम हर्बल (प्राकृतिक) रंगों का प्रयोग करें। इसके अलावा जब भी हम होली खेलने के लिए निकलें तो चश्मा अवश्य लगाना चाहिए, इससे हमारी आंखें काफी हद तक सुरक्षित रहती हैं।

प्रश्न: चेहरे व आंखो के आसपास क्या लगाने से सुरक्षा कवच तैयार हो सकता है?


उत्तर: चेहरे और आंखों के चारों ओर नारियल का तेल अथवा कोल्ड क्रीम लगानी चाहिए, इससे आंखें सुरक्षित रहती हैं तथा चेहरे पर जलन आदि नहीं होती है। जो लोग कॉन्टैक्ट लैंस का इस्तेमाल करते हैं उन्हें होली खेलने के दौरान लैंस निकाल देना चाहिए क्योंकि लैंस और आंखों की पुतली के बीच जब रंग फंस जाता है तो यह हमारी आंखों के लिए बेहद नुकसानदायक होता है।

प्रश्न: सभी सावधानियों के वाबजूद यदि आंख में रंग चला जाए तो, क्या करना चाहिए?


उत्तर: हमें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि पिचकारी आदि से सीधे चेहरे पर रंग न लगे। यदि होली खेलते वक्त हमारी आंखों में रंग चला जाए तो ऐसे में हमें घबरा कर आंख को रगडऩे की बजाय धैर्य पूर्वक आंखों को साफ ठंडे धारयुक्त पानी से आंखों को धोना चाहिए और चिकित्सक से परामर्श लेकर ड्रॉप डालनी चाहिए।

Hindi News / Chhatarpur / साक्षात्कार: होली के रंगों से आंखों को हो सकता है नुकसान

ट्रेंडिंग वीडियो