scriptIPL 2025: केएल राहुल या वेंकटेश अय्यर नहीं, ये दो खिलाड़ी होंगे DC और KKR के नए कप्तान | Ajinkya Rahane and Axar Patel to lead KKR and DC in IPL 2025 no KL rahul and Venkatesh Iyer | Patrika News
क्रिकेट

IPL 2025: केएल राहुल या वेंकटेश अय्यर नहीं, ये दो खिलाड़ी होंगे DC और KKR के नए कप्तान

KKR new Captain: केकेआर पूर्व भारतीय कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को टीम का कप्तान बना सकती है। फ्रेंचाईजी ने अंत में 1.50 करोड़ की बोली लगाकर आधार मू्ल्य पर अजिंक्य रहाणे को खरीदा था।

भारतFeb 13, 2025 / 07:04 pm

Siddharth Rai

Indian Premier league 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है। 21 मार्च से शुरु होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 8 टीमों ने अपने – अपने कप्तानों की घोषणा कर दी है। अब सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें बची हैं। केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर इस बार पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलते हुए नज़र आएंगे। वहीं दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ऊंची बोली लगाकर खरीद लिया है। ऐसे में इन दोनों टीमों को नाय कप्तान की तलाश है।
मेगा ऑक्शन में केकेआर ने चौंकाने वाली बोली लगाते हुए ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। केकेआर ने ऑक्शन से पहले चार कैप्ड और दो अनकैप्ड खिलाड़ी समेत छह खिलाड़ियों को रिटेन किया था। ऐसे में ऑक्शन में उनके पास 51 करोड़ रुपये का पर्स था। फ्रेंचाईजी ने वेंकटेश अय्यर को खरीदने के लिए लगभग आधा पर्स खर्च कर दिया। ऐसे में माना जा रहा था कि टीम उन्हें ही अपना अगला कप्तान बनाएगी।
लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टीम की नजरें किसी और खिलाड़ी को कमान सौंपनी पर लगी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केकेआर पूर्व भारतीय कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को टीम का कप्तान बना सकती है। फ्रेंचाईजी ने अंत में 1.50 करोड़ की बोली लगाकर आधार मू्ल्य पर अजिंक्य रहाणे को खरीदा था।
रहाणे बेहतरीन खिलाड़ी के साथ – साथ जोरदार कप्तान भी हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई डोमेस्टिक टीम ने 2022-23 में सैयद मुश्ताक अली, 2024 की शुरुआत में 42वां रणजी ट्रॉफ़ी खिताब और ईरानी कप जीता है। रहाणे की कप्तानी में मुंबई एक बार फिर रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में है। ऐसे में अगर वह फिर से खिताब जीतते हैं तो केकेआर उन्हें ही कप्तान बना सकती है।
वेंकटेश अय्यर के पास कप्तान का अनुभव नहीं है। साथ ही उन्हें टीम ने बड़ी बोली लगाकर खरीदा है। मानसिक तौर पर बड़ी रकम को अपने प्रदर्शन से जस्टिफाई करने का दवाब भी खिलाड़ी पर होता है। ऐसे में क्या केकेआर उन पर अब कप्तानी का भी बोझ डालना चाहेगी। या उन्हें आज़ादी के साथ खेलने के लिए कहेगी और अनुभवी कप्तान अजिंक्य रहाणे को इसकी ज़िम्मेदारी सौंपेगी।
वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन में विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये में खरीदा है। राहुल के अलावा दिल्ली के पास कप्तान के रूप में ज्यादा विकल्प नहीं हैं। राहुल पिछले सेजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान थे। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फ्रेंचाईजी अक्षर पटेल को नया कप्तान बनाया जा सकता है। दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को 16.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। हालही में अक्षर को भारतीय टी20 टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है।
अक्षर के अलावा दिल्ली के पास इस दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसी भी हैं। वे लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स और फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का हिस्सा रहे। फाफ के पास भी कप्तानी का अनुभव है। वह दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी कर चुके हैं। बीते तीन साल तक वह आरसीबी के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में आरसीबी ने खिताब तो नहीं जीता था लेकिन प्लेऑफ में जगह बनाने में जरूर सफल रही थी। फाफ विदेशी हैं, ये बात उनके खिलाफ जा सकती है क्योंकि टीम में एक बार में चार ही विदेशी खिलाड़ी खेल सकते हैं।

Hindi News / Sports / Cricket News / IPL 2025: केएल राहुल या वेंकटेश अय्यर नहीं, ये दो खिलाड़ी होंगे DC और KKR के नए कप्तान

ट्रेंडिंग वीडियो