scriptGT vs LSG: शुभमन गिल ने अर्द्धशतक ठोक किया कमाल, ऐसा करने वाले गुजरात के बने पहले खिलाड़ी | GT vs LSG IPL 2025 Shubman Gill becomes first Gujarat Titans batter to reach 2000-run milestone | Patrika News
क्रिकेट

GT vs LSG: शुभमन गिल ने अर्द्धशतक ठोक किया कमाल, ऐसा करने वाले गुजरात के बने पहले खिलाड़ी

GT vs LSG: कप्तान शुभमन गिल इंडियन प्रीमियर लीग में 2000 रनों के आंकड़े को छूने वाले गुजरात टाइटंस के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

भारतApr 12, 2025 / 10:22 pm

satyabrat tripathi

GT vs LSG, IPL 2025: कप्तान शुभमन गिल इंडियन प्रीमियर लीग में 2000 रन बनाने वाले गुजरात टाइटंस के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल करियर का 22वां अर्द्धशतक (60) ठोक यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 31 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया।
शुभमन गिल 2022 में फ्रेंचाइजी से जुड़े और तब से उन्होंनें गुजरात टाइटंस के लिए 51 IPL मैच खेले। 2024 में हार्दिक पंड्या के संन्यास लेने के बाद शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया। अब वह टीम के कप्तान के रूप में अपने दूसरे सीजन खेल रहे हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए अब तक 44.60 की औसत और 147.89 की स्ट्राइक रेट से कुल 2007 रन बनाए हैं।

IPL में सर्वाधिक रन बनाने वाले 21वें खिलाड़ी

शुभमन गिल आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वालों में 21वें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कीरोन पोर्लाड को पीछे छोड़ यह मुकाम हासिल किया। कीरोन पोलार्ड ने 189 मैच की 171 इनिंग में 147.32 की स्ट्राइक रेट से कुल 3412 रन बनाए थे, जिसमें 16 अर्द्धशतक शामिल हैं।
वहीं, शुभमन गिल ने 109 IPL मैच की 106 इनिंग में 136.46 की स्ट्राइक रेट से कुल 3424 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 22 अर्द्धशतक शामिल हैं। वैसे आईपीएल में सर्वाधिक रन का कीर्तिमान विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 257 मैच की 249 इनिंग में 132.24 की स्ट्राइक रेट से कुल 8190 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 57 अर्द्धशतक शामिल हैं।

शुभमन गिल ने 38 गेंद में बनाए 60 रन

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल 2025 के 26वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के खिलाफ 38 गेंद में 60 रन बनाए थे, जिसमें 6 चौके और 1 छक्के शामिल हैं। उनकी इस पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन बनाए, जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19.4 ओवर में 4 विकेट पर 184 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Hindi News / Sports / Cricket News / GT vs LSG: शुभमन गिल ने अर्द्धशतक ठोक किया कमाल, ऐसा करने वाले गुजरात के बने पहले खिलाड़ी

ट्रेंडिंग वीडियो