scriptIPL 2025: पर्पल कैप, ऑरेंज कैप और अंक तालिका तीनों में RCB ने जमाया कब्जा, देखें किस बल्लेबाज और गेंदबाज ने मारी बाजी | IPL 2025 Orange Cap Virat kohli And Purple Cap Josh Hazlewood Player List Points Table After Dc Vs Rcb Match | Patrika News
क्रिकेट

IPL 2025: पर्पल कैप, ऑरेंज कैप और अंक तालिका तीनों में RCB ने जमाया कब्जा, देखें किस बल्लेबाज और गेंदबाज ने मारी बाजी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज़ करने के बाद पर्पल कैप और ऑरेंज कैप और अंक तालिका तीनों में कब्जा जमा लिया है।

भारतApr 28, 2025 / 02:50 pm

Siddharth Rai

IPL 2025 Orange Cap Purple Cap Player List, Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की अंक तालिका में रविवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स (DC) को छह विकेट से हराने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी ने अब तक 10 मैचों में 14 अंक अर्जित कर लिए हैं और उनका प्लेऑफ में प्रवेश लगभग सुनिश्चित माना जा रहा है।
आरसीबी के बाद गुजरात टाइटन्स (GT) आठ मैचों में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। गुजरात के साथ दिल्ली और मुंबई की टीमें भी 12-12 अंक प्राप्त कर चुकी हैं। हालांकि, बेहतर नेट रन रेट के कारण मुंबई तीसरे और दिल्ली चौथे स्थान पर बनी हुई है। गुजरात का नेट रन रेट +1.104, मुंबई का +0.889 और दिल्ली का +0.482 है।
आरसीबी के अलावा आठ मैचों में 12 अंक के साथ गुजरात टाइटन्स (GT) दूसरे स्थान पर है। गुजरात, दिल्ली और मुंबई तीनों के 12 – 12 अंक हैं। लेकिन नेट रन रेट बहतरा होने की वजह से मुंबई तीसरे और दिल्ली चौथे स्थान पर है। गुजरात का बेट रन रेट +1.104, मुंबई का +0.889 और दिल्ली का +0.482 है।
इसके अतिरिक्त, आरसीबी ने पर्पल कैप और ऑरेंज कैप दोनों पर कब्जा जमा लिया है। दिल्ली के विरुद्ध धीमी गति से अर्धशतक बनाने के बाद विराट कोहली ऑरेंज कैप सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली ने 10 मैचों में कुल 443 रन बनाए हैं। इस सूची में मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 427 रन बनाए हैं। गुजरात टाइटन्स के साई सुदर्शन आठ मैचों में 417 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं, जबकि लखनऊ सुपरजायंट्स के निकोलस पूरन 10 मैचों में 404 रन बनाकर चौथे स्थान पर हैं। सूची में पांचवें स्थान पर लखनऊ के ही मिचेल मार्श हैं, जिनके नाम 9 मैचों में 378 रन दर्ज हैं।
वहीं, पर्पल कैप फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जोश हेजलवुड के पास है। हेजलवुड ने 10 मैचों में 18 विकेट चटकाए हैं। गुजरात टाइटन्स के प्रसिद्ध कृष्णा 16 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद ने नौ मैचों में 14 विकेट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के हर्षल पटेल 13 विकेट के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि आरसीबी के क्रुणाल पांड्या भी 13 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

Hindi News / Sports / Cricket News / IPL 2025: पर्पल कैप, ऑरेंज कैप और अंक तालिका तीनों में RCB ने जमाया कब्जा, देखें किस बल्लेबाज और गेंदबाज ने मारी बाजी

ट्रेंडिंग वीडियो