scriptMitchell Starc Missed Hat-trick: मिचेल स्टार्क ने आखिरी ओवर में झटके सिर्फ 2 विकेट, फिर भी केकेआर के खिलाफ दर्ज हुई लगातार तीसरी हैट्रिक | ipl hattrick list 2008 to 2025 mitchell starc hattrick wickets against kkr australian player took 4 wickets | Patrika News
क्रिकेट

Mitchell Starc Missed Hat-trick: मिचेल स्टार्क ने आखिरी ओवर में झटके सिर्फ 2 विकेट, फिर भी केकेआर के खिलाफ दर्ज हुई लगातार तीसरी हैट्रिक

IPL Hat trick List 2008 to 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने केकेआर के खिलाफ ही आईपीएल 2025 की पहली हैट्रिक विकेट में अपनी भूमिका निभाई लेकिन उनके नाम हैट्रिक विकेट दर्ज नहीं हुई। जानें क्या था पूरा मामला।

भारतApr 30, 2025 / 09:31 am

Vivek Kumar Singh

Mitchell Starc IPL Hattrick
Mitchell Starc IPL Hattrick Missed: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की पहली हैट्रिक विकेट दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के नाम होते होते रह गई। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की हैट्रिक पूरी हो गई। सबसे दिलचस्प बात ये है कि आईपीएल के इतिहास की पिछली तीनों हैट्रिक कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम दर्ज हुई है। स्टार्क ने पारी के आखिरी ओवर में तीसरी, चौथी गेंद पर विकेट चटका दी थी और 5वीं गेंद पर हर्षित राणा को अंपायर ने LBW आउट करार दिया। हालांकि बाद में DRS लेने पर फैसला बदल गया लेकिन इस दौरान आंद्रे रसेल रन चुराने की कोशिश में रन आउट हो गए। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स की हैट्रिक तो हो गई लेकिन स्टार्क की होते होते रह गई। आईपीएल की आखिरी हैट्रिक गुजरात टाइटंस के राशिद खान ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2023 में ली थी।

संबंधित खबरें

2008 से 2025 तक हैट्रिक लिस्ट

  1. लक्ष्मीपति बालाजी (चेन्नई सुपर किंग्स) बनाम पंजाब किंग्स- 2008
  2. अमित मिश्रा (दिल्ली डेयरडेविल्स) बनाम हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स- 2008
  3. मखाया एनटीनी (चेन्नई सुपर किंग्स) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स- 2008
  4. युवराज सिंह (पंजाब किंग्स) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 2009
  5. रोहित शर्मा (डेक्कन चार्जर्स) बनाम मुंबई इंडियंस- 2009
  6. युवराज सिंह (पंजाब किंग्स) बनाम डेक्कन चार्जर्स- 2009
  7. प्रवीण कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) बनाम राजस्थान रॉयल्स- 2010
  8. अमित मिश्रा (डेक्कन चार्जर्स) बनाम पंजाब किंग्स- 2011
  9. अजित चंदिला (राजस्थान रॉयल्स) बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया- 2012
  10. सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स) बनाम पंजाब किंग्स- 2013
  11. अमित मिश्रा (सनराइजर्स हैदराबाद) बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया- 2013
  12. प्रवीण तांबे (राजस्थान रॉयल्स) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स- 2014
  13. शेन वॉटसन (राजस्थान रॉयल्स) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- 2014
  14. अक्षर पटेल (पंजाब किंग्स) बनाम गुजरात लायंस- 2016
  15. सैमुअल बद्री (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) बनाम मुंबई इंडियंस- 2017
  16. एंड्रयू टाय (गुजरात लायंस) बनाम राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स- 2017
  17. जयदेव उनादकट (राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- 2017
  18. सैम करन (पंजाब किंग्स) बनाम दिल्ली कैपिटल्स- 2019
  19. श्रेयस गोपाल (राजस्थान रॉयल्स) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 2019
  20. हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) बनाम मुंबई इंडियंस- 2021
  21. युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स- 2022
  22. राशिद खान (गुजरात टाइटन्स) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स- 2023

KKR के खिलाफ लगातार तीसरी हैट्रिक

अमित मिश्रा आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक 3 हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। हालांकि 23 में से 5 हैट्रिक सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लिए गए हैं। पिछले 3 हैट्रिक भी इसी टीम के खिलाफ दर्ज है। युजवेंद्र चहल ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 2022 में लगातार 3 विकेट चटकाए थे। 2023 में राशिद खान ने गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए 3 विकेट लगातार हासिल किए तो आज यानी 29 अप्रैल 2025 को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार 3 विकेट चटकाए।
केकेआर के खिलाफ स्टार्क के ओवर की शुरुआत छक्के के साथ हुई। अगली गेंद पर आंद्रे रसेल ने एक रन लेकर स्ट्राइक बदल ली। इसके बाद स्टार्क ने कहर बरपाया। पहले उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर वेस्टइंडीज के रोवमन पॉवेल के आउट किया। इसके बाद चौथी गेंद पर अनुकूल रॉय को चलता किया। 5वीं गेंद पर उन्होंन हर्षित राणा के खिलाफ अपील की अंपायर ने आउट करार दिया। लेकिन DRS में वह बच गए और फिर रसेल रनआउट हो गए।

Hindi News / Sports / Cricket News / Mitchell Starc Missed Hat-trick: मिचेल स्टार्क ने आखिरी ओवर में झटके सिर्फ 2 विकेट, फिर भी केकेआर के खिलाफ दर्ज हुई लगातार तीसरी हैट्रिक

ट्रेंडिंग वीडियो