दरअसल, आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुआ। इस मुकाबले में एमएस धोनी ने 10.3 ओवर में स्पिनर नूर अहमद की गेंद पर मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्य कुमार यादव को जिस तरह से विकेट के पीछे रहते हुए स्टंप कर पवेलियन की राह दिखाई, उसने सभी को हैरान कर दिया है। धोनी के स्टंपिंग के आगे सूर्य कुमार यादव को संभलने तक का मौका ही नहीं मिला और मुंबई के कप्तान मायूस होकर ड्रेसिंग रूम की ओर चल पड़े। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
पढ़ें-
DC vs LSG Pitch Report: गेंदबाज होंगे हावी या बल्लेबाज दिखाएंगे कमाल? जानें विशाखापट्टनम की पिच का मिजाज वहीं, एमएस धोनी की तेजी और फूर्ती देख कमेंट्री बॉक्स में बैठे पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच रहे रवि शास्त्री भी खुद को रोक नहीं सके। उनकी तारीफ में रवि शास्त्री ने मजाकिया अंदाज में कहा कि धोनी को आप कभी भी भीड़ में अपने पीछे खड़ा नहीं करना चाहोगे, क्योंकि उनमें स्पीड इतनी है कि कभी भी आपका पर्स निकाल लेंगे और आपको पता भी नहीं चलेगा।
पहले भी कह चुके हैं ऐसी बात..
हालाकि यह पहली बार नहीं है जब पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने एमएस धोनी की तारीफ की है। 2020 में भी उन्होंने उनकी शान में कुछ ऐसे ही कसीदे पढ़े थे। तब उन्होंने कहा था कि बतौर विकेटकीपर वह नेचुरल नहीं थे, हालाकि विरोधी टीम के लिए वह नरक की तरह प्रभावी थे। उन्होंने क्रिकेट में जो प्रभाव छोड़ा है, उसे देखिए। मेरे लिए उनकी स्टपिंग और उनके रन आउट मायने रखते हैं। धोनी के हाथ बहुत तेज चलते हैं, किसी जेबकतरे से भी ज्यादा तेज। बल्लेबाज को अहसास भी नहीं हो पाता कि उसकी गिल्लियां धोनी ने बिखेर दी हैं।
सूर्य कुमार यादव ने किया निराश
मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने आईपीएल के अपने शुरुआती मुकाबले में एमए चिदंबरम स्टेडियम में बैठ तमाम प्रशंसकों को निराशा किया। उन्होंने 26 गेंदो का सामना किया और कुल 29 रन बनाकर पवेलियन की राह पकड़ी। इस संक्षिप्त पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया। हालाकि तिलक वर्मा के बाद वह मुंबई की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। तिलक वर्मा ने 25 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के संग 31 रन बनाए। धोनी ने संन्यास पर कही यह बात..
आईपीएल 2025 के अपने शुरुआती मुकाबले से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने एक इंटरव्यू में संन्यास पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा कि मैं जब तक चाहूं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल सकता हूं। यह मेरी फ्रेंचाइजी है। मैं अगर व्हीलचेयर पर भी रहूंगा तो चेन्नई सुपर किंग्स मुझे खींच कर ले जाएगी। जब तक चाहूं मैं इस टीम के लिए खेल सकता हूं।