Naxalites killed Sarpanch candidate: नक्सलियों ने ऐसे की ग्रामीण की हत्या
अब भी घटनास्थल पर पड़े सब्बल पर खून के निशान मौजूद हैं। ग्रामीणों ने बताया कि
नक्सलियों ने पहले पूरे गांव की घेराबंदी की फिर सबके घर की लाइट बंद करवाई तब सरपंच पारा के जोगा बारसे के घर पहुंचे और जब जोगा की पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो टंगिया से दरवाजा तोड़ दिया और पत्नी के सामने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। जोगा के बेटे को दूसरे कमरे मे बंद कर दिया।
बताया जा रहा है की 6 नक्सली घर के अंदर घुसे थे। पत्नी लक्ष्मी ने बीच-बचाव किया पर दो नक्सलियों ने उसे पकड़ कर रखा था। वहीं अन्य 4 नक्सलियों ने जोगा की निर्मम हत्या कर दी। जोगा क्षेत्र का चर्चित चेहरा थे। विगत 25 वर्षों से अरनपुर पंचायत से सरपंच थे। अरनपुर पंचायत में महिला सीट आने पर पत्नी लक्ष्मी चुनाव लड़ती थीं और मुक्त आने पर जोगा चुनाव लड़़ते थे।
पहले कम्युनिस्ट फिर कांग्रेस और अब भाजपा के साथ थे जोगा
जोगा राम ने अपनी राजनीति की शुरुआत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से की उसके बाद कांग्रेस और वर्तमान में भाजपा के समर्थन पर चुनाव लड़ रहे थे। इस हत्या के बाद फिर से क्षेत्र मे नक्सली अपनी दहशत फैलाने में कामयाब हुए हैं। दो दिन पहले ही नक्सलियों ने ककाड़ी गांव मे भी 30 वर्ष के युवक हड़मा हेमला की हत्या कर दी थी।
बाहरी नक्सली नहीं थे, स्थानीय ने ही मारा
Naxalites killed Sarpanch candidate: गौरव राय, एसपी
दंतेवाड़ा: यह नक्सली घटना है, हम जांच कर रहे हैं। नक्सली बौखलाहट में है जिसके चलते निर्दोष लोगों की हत्या कर रहे हैं। क्षेत्र मे बाहरी नक्सली नहीं आए हैं। यह काम स्थानीय नक्सलियों का ही है। जांच चल रही है जल्द नक्सली पकड़े जाएंगे।