क्या है एनआईआरएफ रैंकिंग (NIRF Ranking)
हर साल शिक्षा मंत्रालय द्वारा आईआईटी जैसे संस्थानों के लिए राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) की रैंकिंग जारी की जाती है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा विकसित इस फ्रेमवर्क का उपयोग भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों को रैंक करने के लिए किया जाता है। हर साल, यह इंजीनियरिंग, विज्ञान, चिकित्सा, कानून, प्रबंधन और अन्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ संस्थानों की सूची प्रकाशित करता है।वर्ष 2024 में तीसरे स्थान पर आईआईटी बॉम्बे
एक नजर आईआईटी बॉम्बे की पिछले पांच सालों की रैंकिंग पर डालें तो वर्ष 2024 में आईआईटी बॉम्बे समग्र कैटेगरी में तीसरे स्थान पर रहा। एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 की तुलना में, आईआईटी बॉम्बे एक स्थान ऊपर उठकर 2023 में रैंक 4 से 2024 में रैंक 3 पर पहुंच गया है। यही नहीं वर्ष 2024 में आईआईटी बॉम्बे ने न सिर्फ समग्र कैटेगरी में रैंक हासिल किया बल्कि अन्य कैटेगरी में भी जगह बनाई।IIT से इंजीनियरिंग करने वालों के लिए Good News, पिछले 10 सालों में IIT में बढ़ी इतनी सीट
संस्थान ने शोध में चौथा स्थान प्राप्त किया जो अकादमिक शोध और नवाचार में इसके महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाता है। इसके अलावा संस्थान ने इंजीनियरिंग रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था। विशेष रूप से आईआईटी बॉम्बे ने इनोवेशन श्रेणी में पहला स्थान जीता, जो शिक्षा और उद्योग में संस्थान के अभूतपूर्व प्रगति को दर्शाता है।
यहां देखें पिछले पांच सालों की रैंकिंग (IIT Bombay NIRF Ranking)
वर्ष | रैंकिंग |
2024 | 3 |
2023 | 4 |
2022 | 3 |
2021 | 3 |
2020 | 3 |