scriptJEE Main Final Answer Key Out: जेईई मेन आंसर की जारी, इतने सवाल किये गए ड्राप | JEE Main Final Answer Key Out JEE Main answer key released 12 questions dropped | Patrika News
शिक्षा

JEE Main Final Answer Key Out: जेईई मेन आंसर की जारी, इतने सवाल किये गए ड्राप

JEE Main Result 2025: JEE Main Result 2025 के 12 फरवरी तक जारी होने की संभावना है। इसे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक किया जा सकेगा।

भारतFeb 10, 2025 / 03:26 pm

Anurag Animesh

JEE Main Final Answer Key Out

JEE Main Final Answer Key Out

JEE Main Session 1 परीक्षा 2025 का आयोजन 22 से 30 जनवरी के बीच हुआ था। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब फाइनल आंसर की एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। इसी फाइनल आंसर की के आधार पर ही जेईई मेन 2025 का रिजल्ट तैयार किया जाएगा। जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। पपहला शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चली थी। Answer Key की बात करें तो इस साल परीक्षा से जुड़े 12 सवाल ड्रॉप किए गए हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि परीक्षा के आसान स्तर के कारण कटऑफ में बढ़ोतरी हो सकती है।
यह खबर पढ़ें:- Ranveer Allahbadia या Samay Raina दोनों में से कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा, क्यों हो रहे हैं ये दोनों वायरल?

JEE Main Final Answer Key Out: ऐसे कर सकते हैं फाइनल आंसर की डाउनलोड

सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाना होगा।

वेबसाइट के होमपेज पर “JEE Main Final Answer Key 2025” के लिंक पर क्लिक करना होगा।


इसके बाद आंसर की स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।


इसे डाउनलोड कर अपने डिवाइस पर सेव करें और आवश्यकता हो तो प्रिंटआउट भी ले लें।
यह खबर पढ़ें:- UPSC CSE 2025 Form: यूपीएससी सिविल सेवा और वन सेवा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ी, जानें नए डेट्स

JEE Main Result 2025: इस तारीख को जारी हो सकता है रिजल्ट


JEE Main Result 2025 के 12 फरवरी तक जारी होने की संभावना है। इसे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक किया जा सकेगा। पिछले साल की तरह इस बार भी रिजल्ट सुबह के समय जारी हो सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे NTA की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।

JEE Main 2025: हटाए गए प्रश्नों के नंबर

केमिस्ट्री: 6564451784, 656445728
मैथ्स: 6564451898, 6564451142
फिजिक्स: 7364751025, 656445270, 656445566, 6564451161, 656445870, 6564451917, 7364751250, 564451847

यह खबर पढ़ें:- UP Police Constable Bharti: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आज से शुरू हो रहा है फिजिकल टेस्ट, जानें कितने मिनट में पूरी करनी होगी दौड़

Hindi News / Education News / JEE Main Final Answer Key Out: जेईई मेन आंसर की जारी, इतने सवाल किये गए ड्राप

ट्रेंडिंग वीडियो