scriptJEE Main Result 2025: जेईई मेन रिजल्ट में कौन बना टॉपर, देखिए टॉपरों की पूरी लिस्ट | JEE Main Result 2025 Who became the topper in JEE Main Result see the full list of jee main toppers | Patrika News
शिक्षा

JEE Main Result 2025: जेईई मेन रिजल्ट में कौन बना टॉपर, देखिए टॉपरों की पूरी लिस्ट

JEE Main Result 2025: 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले 14 छात्रों में से 5 राजस्थान के हैं। वहीं, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से 2-2, जबकि कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से एक-एक छात्र शामिल हैं।

भारतFeb 11, 2025 / 07:13 pm

Anurag Animesh

JEE Main Result 2025

JEE Main Result 2025

JEE Main Result 2025: NTA ने जेईई मेन 2025 सेशन-1 के परिणाम और टॉपर सूची जारी कर दी है। छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इस परीक्षा में राजस्थान के आयुष ने टॉप किया है। साथ ही, सेशन-1 परीक्षा में कुल 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल का स्कोर हासिल किया है। इनमें राजस्थान के आयुष के अलावा कर्नाटक के कुशाग्र गुप्ता, दिल्ली के दक्ष, राजस्थान के रजित गुप्ता, उत्तर प्रदेश के श्रेयास लोहिया, राजस्थान के सक्षम जिंदल और उत्तर प्रदेश के सौरव शामिल हैं।
यह खबर पढ़ें:- JEE Main 2025 Result: जेईई मेन का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें परिणाम

JEE Main Result 2025: 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वालों में राजस्थान के 5 छात्र


100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले 14 छात्रों में से 5 राजस्थान के हैं। वहीं, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से 2-2, जबकि कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से एक-एक छात्र शामिल हैं। इस बार जेईई सेशन-1 के लिए 13 लाख 11 हजार 544 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 12 लाख 58 हजार 136 छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा में कुल उपस्थिति दर 95.93% रही।

JEE Main 2025 Result: इन सभी छात्रों को मिले 100 परसेंटाइल

जेईई मेन रिजल्ट में कुल 14 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है। जिसमें आयुष सिंघल-राजस्थान, कुशाग्र गुप्गुता-कर्नाटक, दक्ष – दिल्ली (एनसीटी), हर्षझा दिल्ली (एनसीटी), रजित गुप्गुता राजस्थान, श्रेयस लोहिया-उत्तर प्रदेश, सक्षम जिंदल-राजस्थान, सौरव – उत्तर प्रदेश के नाम शामिल हैं। इसके अलावा विशाद जैन – महाराष्ट्र, अर्णव सिंह-राजस्थान, शिवेन विकास तोषनीवाल-गुजरात, साई मनोग्ना गुथिगु कोंडा – आंध्र प्रदेश, एस.एम. प्रकाश बेहरा – राजस्थान, बानी ब्रता माजी-तेलंगान का भी नाम शामिल है।

Hindi News / Education News / JEE Main Result 2025: जेईई मेन रिजल्ट में कौन बना टॉपर, देखिए टॉपरों की पूरी लिस्ट

ट्रेंडिंग वीडियो