महाशिवरात्रि 2025
ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा ने बताया कि फाल्गुन के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित महाशिवरात्रि त्योहार मनाया जाता है। इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इस वर्ष महाशिवरात्रि 26 फरवरी बुधवार को पड़ रही है।
होलाष्टक 2025
ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा ने बताया कि होली के ठीक 8 दिन पहले होलाष्टक आरंभ होते हैं और होलिका दहन तक रहते है। यहां ध्यान देने की बात यह है कि इन आठ दिनों के दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। इस बार फाल्गुन महीने में होलाष्टक 7 मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक चलेंगे।
होलिका दहन
नीतिका शर्मा ने बताया कि 13 मार्च यानी फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को व्रत आदि किया जाता है, होलिका दहन भी किया जाएगा।
होली
ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा ने बताया कि फाल्गुन महीने के आखिरी दिन यानी 14 मार्च शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को स्नान-दान की पूर्णिमा मनाई जाएगी और आपसी सौहार्द्र का त्योहार होली भी मनाई जाएगी यानी रंगों से होली खेली जाएगी।
फाल्गुन 2025 के प्रमुख त्योहार
• 16 फरवरी 2025 – द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी • 20 फरवरी 2025 – शबरी जयंती
• 21 फरवरी 2025 – जानकी जयंती
• 24 फरवरी 2025 – विजया एकादशी
• 25 फरवरी 2025 – प्रदोष व्रत
• 26 फरवरी 2025 – महाशिवरात्रि
• 27 फरवरी 2025 – फाल्गुन अमावस्या
• 1 मार्च 2025 – फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती
• 3 मार्च 2025 – विनायक चतुर्थी
• 10 मार्च 2025 – आमलकी एकादशी
• 11 मार्च 2025 – प्रदोष व्रत
• 13 मार्च 2025 – होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
• 14 मार्च 2025 – होली, मीन संक्रांति, चंद्र ग्रहण
ये भी पढ़ेंः
Falgun mas 2025 Upay: शिवजी को सावन जैसा प्यारा है अगला महीना, ये काम करने से देते हैं आशीर्वाद, पूरी करते हैं हर मनोकामना
विवाह शुभ मुहूर्त
फरवरी: 13, 14, 15, 18, 19, 20, 21, 25
मार्च: 3, 5, 6, 7, 11, 12, 13, 14