कैसे की नकली सोने से ठगी?
एसीपी रितेष त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित सराफ का तीनों शातिरों में से एक पहचान वाला था। पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए थे उसी के आधार पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी जो मास्टर माइंड है वो फरार चल रहा है। एसीपी रितेष त्रिपाठी के अनुसार पुराना विजयनगर की मवई रोड स्थित लक्ष्मी ज्वैलर्स के मालिक मनोज कुमार वर्मा के शोरूम पर 21 मार्च को तीन युवक पहुंचे। इनमें से एक का नाम सुरेश था और उसके दोनों साथियों के नाम की उन्हें जानकारी नहीं थी। सुरेश ने उन्हें 450 ग्राम सोना सस्ती दरों पर बेचने की बात कही। मनोज वर्मा ने सोना लेकर रख लिया।
20 लाख रुपये में 450 ग्राम सोना
आरोपी सुरेश कुमार ने सराफ से पूर्व में आर्डर किए गए जेवर देने की बात कही। सराफ ने 99 ग्राम सोने और 939 ग्राम चांदी के जेवर जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है शातिरों को थमा दिए। बताया कि 450 ग्राम सोने की एवज में तीनों शातिरों को उन्होंने 20 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद तीनों शातिर शोरूम से चले गए। बाद में सराफ ने खरीदे गए सोने की जांच की तो वह नकली निकला।