scriptGonda: चार एसडीएम और दो तहसीलदार के कार्यक्षेत्र में फेर बदल, इनको मिला अतिरिक्त प्रभार | Patrika News
गोंडा

Gonda: चार एसडीएम और दो तहसीलदार के कार्यक्षेत्र में फेर बदल, इनको मिला अतिरिक्त प्रभार

Gonda News: गोंडा जिले के चारों तहसीलों के एसडीएम की तैनाती में फेर बदल किया गया है। इसके साथ ही दो तहसीलदार के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

गोंडाFeb 28, 2025 / 09:00 pm

Mahendra Tiwari

Gonda news

सांकेतिक फोटो

Gonda News: डीएम नेहा शर्मा ने चारों तहसीलों के एसडीएम तथा दो तहसीलदार की तैनाती में फेर बदल किया है। कर्नलगंज के तहसीलदार मनीष वर्मा सदर तहसील के प्रभार के साथ-साथ तहसीलदार न्यायिक गोंडा के पद का भी कार्य संपादित करेंगे। जबकि अल्पिका बर्मा को तहसीलदार करनैलगंज बनाया गया है।
Gonda News: गोंडा जिले के एसडीएम सदर रहे अवनीश त्रिपाठी को मनकापुर का एसडीएम बनाया गया है।
वहीं अपर उपजिलाधिकारी द्वितीय गोण्डा व उपजिलाधिकारी (न्यायिक) मनकापुर रहे अशोक कुमार गुप्ता को एसडीएम सदर का दायित्व सौंपा गया है। अपर उपजिलाधिकारी प्रथम राजीव मोहन सक्सेना को उप जिलाधिकारी तरबगंज बनाया गया है। उपजिलाधिकारी तरबगंज विशाल कुमार अपर उपजिलाधिकारी (द्वितीय) गोंडा बनाए गए हैं। इसके साथ उन्हे उपजिलाधिकारी (न्यायिक) मनकापुर की जिम्मेदारी भी दी गयी है। उपजिलाधिकारी मनकापुर यशवंत कुमार को अपर उपजिलाधिकारी (प्रथम) गोंडा बनाया गया है।
यह भी पढ़ें

Balrampur: डीएम की बड़ी कार्रवाई 15 कर्मचारियों का कटेगा एक दिन का वेतन, मचा हड़कंप जानिए वजह


जिलाधिकारी ने तहसीलदार करनैलगंज मनीष कुमार को तहसीलदार गोंडा के पद पर तैनात किया है। इसके साथ वह तहसीलदार न्यायिक गोंडा के पद का कार्य भी संपादित करेंगे।वहीं अल्पिका वर्मा नवप्रोन्नति को तहसीलदार करनैलगंज बनाया गया है।

Hindi News / Gonda / Gonda: चार एसडीएम और दो तहसीलदार के कार्यक्षेत्र में फेर बदल, इनको मिला अतिरिक्त प्रभार

ट्रेंडिंग वीडियो