Gonda News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में ‘अरगा ब्रांड’ के उत्पादों की ऑनलाइन लॉन्चिंग भी करेंगे। यह ब्रांड स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को प्रमोट करेगा। इन्हें अमेज़न इंडिया के ‘अमेज़न सहेली’ प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान मिल सकेगी। जिससे ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में मदद मिलेगी।
वन टांगिया समुदाय पर आधारित कॉफी टेबल बुक का होगा विमोचन
संगोष्ठी के दौरान वनटांगिया समुदाय पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया जाएगा। यह पुस्तक वनटांगिया समुदाय के उत्थान, उनके जीवनशैली में आए बदलाव और सरकार की योजनाओं के माध्यम से उनकी आत्मनिर्भरता की दिशा में किए गए प्रयासों को प्रदर्शित करेगी। केंद्र और राज्य सरकार के ये मंत्री रहेंगे मौजूद
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। जिनमें केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, भारत सरकार भूपेंद्र यादव, केंद्रीय राज्य मंत्री पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन एवं विदेश मंत्रालय भारत सरकार कीर्तिवर्धन सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यावरण, वन, एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार डॉ. अरुण कुमार, राज्य मंत्री वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार के पी मलिक, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे।