scriptGonda: प्रेम प्रसंग में गया जेल, वापस आने पर लुधियाना में जाकर लगाई फांसी, पैतृक गांव शव पहुंचा तो मच गया कोहराम | Patrika News
गोंडा

Gonda: प्रेम प्रसंग में गया जेल, वापस आने पर लुधियाना में जाकर लगाई फांसी, पैतृक गांव शव पहुंचा तो मच गया कोहराम

Gonda News: गोंडा जिले के रहने वाले एक युवक ने लुधियाना में अपने माता-पिता के पास जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 6 माह पहले प्रेम प्रसंग के एक मामले में युवक जेल जा चुका है। परिजन अब प्रेमिका के परिवार पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर देने का आरोप लगा रहे हैं।

गोंडाFeb 24, 2025 / 12:25 pm

Mahendra Tiwari

Gonda News

मृतक की फाइल फोटो

Gonda News: गोंडा जिले के रहने वाले एक युवक ने लुधियाना में रोजी-रोटी के लिए गए माता-पिता के यहां पहुंचकर फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रविवार की देर शाम जब युवक का शव उसके पैतृक गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के लोग युवक को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर देने का आरोप प्रेमिका के परिवार पर लगा रहे हैं।
Gonda News: गोंडा जिले के मनकापुर थाना के गांव गोहन्ना के देवरहना के रहने वाले शिवा पुत्र तुलसी राम उम्र लगभग 20 वर्ष लुधियाना में फांसी के फंदे से झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। जिसका शव आज रविवार को उसके पैतृक गांव पहुंचने पर परिवारजनों में कोहराम मच गया। मृतक शिवा के पिता तुलसी राम रोजी रोटी के सिलसिले में लुधियाना में परिवार सहित रहते थे। परिवार में बड़ा भाई विशाल, बहन रोशनी व माता नीरज देवी लुधियाना में ही रहते है। अभी पिछले सप्ताह ही शिवा लुधियाना अपने पिता के पास गया था। लुधियाना में ही अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी।

प्रेम प्रसंग के आरोप में जा चुका है जेल

बीते 6 माह पूर्व धानेपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव की रहने वाली लड़की से शिवा का प्रेम प्रसंग था। जिसके सिलसिले में वह लड़की के परिवार वालों की शिकायत पर लड़की भगाने के जुर्म में जेल की हवा भी खा चुका है।
शिवा का शव गांव पहुंचने पर परिवारजनों ने प्रेमिका के परिवारीजनो पर आरोप लगाते हुए मौत का जिम्मेदार प्रेमिका तथा उसके परिवार को ठहराते हुए मनकापुर में तहरीर दी है।
यह भी पढ़ें

Bahraich News: गोंडा- लखनऊ रेल प्रखंड पर ट्रेन के आगे कूद कर युवक ने दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

प्रभारी निरीक्षक बोले- तहरीर मिली जांच की जा रही

इस संबंध में कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि घटना पंजाब का है। पीड़ित परिवार ने तहरीर दिया है। जांच पड़ताल करवा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News / Gonda / Gonda: प्रेम प्रसंग में गया जेल, वापस आने पर लुधियाना में जाकर लगाई फांसी, पैतृक गांव शव पहुंचा तो मच गया कोहराम

ट्रेंडिंग वीडियो