scriptफरवरी में ही लगी गर्मी, दिन में तापमान 32 डिग्री पार, 24 घंटे बाद फिर आ रहा नया पश्चिमी विक्षोभ | MP Weather Update Temperature will be High in February due to western disturbance latest prediction | Patrika News
ग्वालियर

फरवरी में ही लगी गर्मी, दिन में तापमान 32 डिग्री पार, 24 घंटे बाद फिर आ रहा नया पश्चिमी विक्षोभ

MP Weather Update: जम्मू कश्मीर में लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे है, इससे उत्तरी हवा नहीं चल पा रही, राजस्थान की गर्म हवा से बदला मौसम का मिजाज, अब रात का पारा भी चढ़ेगा

ग्वालियरFeb 16, 2025 / 03:44 pm

Sanjana Kumar

MP Weather update

MP Weather update मौसम विभाग की नई प्रीडिक्शन, अगले 24 घंटे में छाएंगे बादल, और बढ़ेगी गर्मी


MP Weather Update: राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह से शहर का मौसम बदल गया। दिन हल्के बादल छाए और अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस अधिक होने की वजह से फरवरी में मार्च जैसा अहसास रहा। दिन में हवा भी गर्म हो गई। अब रात के तापमान में भी बढ़ोतरी आएगी। रात में भी सर्दी विदा हो जाएगी।
जम्मू कश्मीर में लगातार पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) आ रहे है। इससे उत्तरी हवा नहीं चल पा रही है। पश्चिमी हवा की वजह से राजस्थान की गर्मी आ रही है, जिससे दिन व रात का तापमान (Temperature High) सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। इससे दिन में सर्दी की विदाई हो गई और रात में भी सर्दी घट गई। शनिवार को मौसम बदल गया। सुबह से तेज धूप रही। धूप के कारण दिन के तापमान में ढाई डिग्री सेल्सियस का उछाल आया। इस उछाल की वजह से दिन में ठंडक नहीं रही। गर्म कपड़े पहनने की जरूरत नहीं पड़ी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं।


कल आएगा नया पश्चिमी विक्षोभ

-जम्मू कश्मीर में 17 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ (New Western Disturbance) आ रहा है। इस वजह से अरब सागर से नमी आना शुरू हो गई है। नमी की वजह से हल्के बादल छाएंगे। इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी।
-पश्चिमोत्तर भारत में जेट स्ट्रीम हवा भी चल रही है। इस हवा की गति 259 किलोमीटर प्रतिघंटा है। पश्चिमी चलने से सर्दी का अहसास नहीं हो रहा है।

ये भी पढ़ें: 20 बीघा जमीन हड़पने ‘कलेक्टर का फर्जी आदेश’, हैरान कर देगी जालसाजों की करतूत

Hindi News / Gwalior / फरवरी में ही लगी गर्मी, दिन में तापमान 32 डिग्री पार, 24 घंटे बाद फिर आ रहा नया पश्चिमी विक्षोभ

ट्रेंडिंग वीडियो