scriptएमपी के भिटोनी स्टेशन पर पेट्रोल-डीजल भरे रेल टैंकर में लगी आग, घर छोड़कर भागे हजारों लोग | railway tanker fire filled with petrol diesel at Bhitoni station MP, thousands of people fled their homes | Patrika News
जबलपुर

एमपी के भिटोनी स्टेशन पर पेट्रोल-डीजल भरे रेल टैंकर में लगी आग, घर छोड़कर भागे हजारों लोग

Railway Tanker Fire : भिटोनी रेलवे स्टेशन पहुंचे एक रेल वैगन में अचचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद स्टेशन के आसपास रहने वाले हजारों लोग घरों के छोड़कर भागने लगे। दहशत के साए में स्थानीय लोग।

जबलपुरApr 26, 2025 / 01:45 pm

Faiz

Railway Tanker Fire
Railway Tanker Fire : पेट्रोल और डीजल का रेक लेकर मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में आने वाले शाहपुरा के भिटोनी रेलवे स्टेशन पहुंचे एक रेल वैगन में अचचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। लोगों में दहशत फैलने का बड़ा कारण ये रहा कि, जिस वैगन में आग लगी, उसमें पेट्रोल और डीजल भरा था।
आपको बता दें कि, शाहपुरा महाकौशल इलाके का एक बड़ा पेट्रोलियम डिपो है। यहां पेट्रोल, डीजल, केरोसीन और एलपीजी का बड़े पैमाने पर स्टॉक किया जाता है। घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत आग पर काबू पाने के लिए शाहपुर नगर पंचायत के अलावा पेट्रोलियम डिपो के फायरफाइटर मौके पर पहुंचे। हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान एहतियात के तौर पर जबलपुर और आधारताल रेलवे स्टेशन पर मार्ग से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को रोक भी दिया गया था, जिसे अब एक बार फिर सुचारू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताई सरकार की स्ट्रेटेजी, ‘..मिटाकर रख देंगे’

महाकौशल इलाके का है सबसे बड़ा तेल डिपो

Railway Tanker Fire
जबलपुर जिले में स्थितजबलपुर-इटारसी रेलवे ट्रेक पर शाहपुरा कस्बे में इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम के तेल डिपो है, जिनमें पेट्रोल-डीजल और एलपीजी को स्टोर किया जाता है। ये महाकौशल का सबसे बड़ा डिपो माना जाता है। पूरे महाकौशल में यही से ईंधन की सप्लाई की जाती है। सप्लाई के लिए रेलवे के रेक भिटोनी रेलवे स्टेशन पर पहुंचते हैं।

आग पर पाया गया काबू

शाहपुरा के रेलवे स्टेशन को भिटोनी नाम से जाना जाता है। यहां स्टेशन पर खड़ी एक डीजल के एक वैगन में आग लग गई। जबलपुर पुलिस कंट्रोल रूम के प्रभारी सतीश झरिया के अनुसार, ‘आग बहुत भयानक थी, लेकिन नियंत्रण पा लिया गया है। भिटोनी स्टेशन और तेल डिपो में काफी दूरी है, इसलिए आग वहां तक पहुंचाने की संभावना नहीं है।’
यह भी पढ़ें- IMD Alert : भीषण गर्मी के बीच एमपी के 10 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, देखें आपके शहर का अपडेट

शाहपुरा वासियों में डर

Railway Tanker Fire
देर रात हुई इस घटना ने शाहपुरा वासियों को बेहद डरा दिया है। स्टेशन के आसपास रहने वाले हजारों लोग घर छोड़कर यहां-वहां भागने लगे। शाहपुरा में हमेशा ही इस बात का डर बना रहता है कि अगर तेल डिपो में आग लगी तो यहां बड़ा हादसा हो सकता है, क्योंकि यहां पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का लाखों टन भंडारण है।

2 दिन पहले ही हुआ था मॉकड्रिल

खास बात ये है कि, जिस लोकेशन पर तेल डिपो आग लगी है, उसी जगह दो दिन पहले आग लगने की घटना का मॉकड्रिल किया था। तेल डिपो के अधिकारियों का कहना है कि उनके पास आग को नियंत्रित करने के पर्याप्त संसाधन हैं। जबलपुर नगर निगम कमिश्नर प्रीति यादव भी मौके पर पहुंचीं। साथ ही शाहपुरा थाना पुलिस समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

Hindi News / Jabalpur / एमपी के भिटोनी स्टेशन पर पेट्रोल-डीजल भरे रेल टैंकर में लगी आग, घर छोड़कर भागे हजारों लोग

ट्रेंडिंग वीडियो