scriptजिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव पर कमल का कब्जा, हाथ से निकली कुर्सी, जनपद अध्यक्ष के लिए भी जोड़-तोड़ तेज… | CG Election 2025: BJP captured the district panchayat president election | Patrika News
जगदलपुर

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव पर कमल का कब्जा, हाथ से निकली कुर्सी, जनपद अध्यक्ष के लिए भी जोड़-तोड़ तेज…

CG Election 2025: भाजपा और कांग्रेस पार्टी दोनों ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं, वहीं जोड़-तोड़ की राजनीति भी तेज हो चुकी है।

जगदलपुरFeb 25, 2025 / 01:05 pm

Laxmi Vishwakarma

CG Election 2025: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव पर कमल का कब्जा, हाथ से निकली कुर्सी, जनपद अध्यक्ष के लिए भी जोड़-तोड़ तेज...
CG Election 2025: जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर फिर से भाजपा का कब्जा का होगा। भाजपा समर्थित अधिकांश प्रत्याशियों की जीत के बाद कांग्रेस के हाथ से त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव भी खिसक गया है। जिला पंचायत सदस्य के 9 सीटों के परिणाम और विजेताओं की घोषणा हो चुकी हैं, वहीं आज शेष 6 सदस्यों के परिणामों की घोषणा से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

संबंधित खबरें

CG Election 2025: भाजपा समर्पित सदस्यों ने दर्ज की जीत

हालांकि भाजपा और कांग्रेस पार्टी दोनों ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं, वहीं जोड़-तोड़ की राजनीति भी तेज हो चुकी है। बताया जा रहा है, कि 15 में से भाजपा समर्थित 10 प्रत्याशियों को जीत के साथ ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए दावेदारी का मौका मिलेगा। जिले के सात जनपदों में से कुछ को छोड़ दें तो अधिकांश पदों पर भाजपा समर्पित सदस्यों ने जीत दर्ज किया है।
जिला पंचायत जगदलपुर में निर्दलीय प्रत्याशी ने क्षेत्र क्रमांक 1 से बिन्दू हरि साहू ने जीत हासिल किया है। वहीं कांग्रेस से क्षेत्र क्रमांक 2 से नीलिमा टीव्ही रवि, दरभा क्षेत्र क्रमांक 13 से सम्पती महादेव, बस्तर जनपद क्षेत्र क्रमांक 3 से वेदवती कश्यप, क्षेत्र क्रमांक-4 से निर्देश दीवान, क्षेत्र क्रमांक 6 कांतीबाई मौर्य ने जीत हासिल किया है। वहीं लोहाण्डीगुड़ा क्षेत्र क्रमांक 14 से योगेश कुमार बैज और क्षेत्र क्रमांक 15 से चन्द्रभान कश्यप ने जीत हासिल किया है।
यह भी पढ़ें

CG Panchayat Election 2025: नक्सली कमांडर के गांव में पहली बार मतदान करते ग्रामीण, देखें तस्वीरें…

उपाध्यक्ष के पद के लिए किसी का नाम स्पष्ट नहीं

वहीं तीसरे चरण के चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के विजयी प्रत्याशियों की घोषणा आज होगी। जिसमें बस्तर बकावंड के 3, बस्तर के 2 और तोकापाल के 2 जनपद सदस्यों के विजेताओं की घोषणा जिला पंचायत कार्यालय में सारणीकरण के उपरांत होगी।
बस्तर जिला पंचायत के 15 सदस्यों में से भाजपा पार्टी द्वारा अधिकृत 10 सदस्यों ने जीत दर्ज किया है, वहीं कांग्रेस समर्पित केवल 2 प्रत्याशी और तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल किया है। भाजपा प्रत्याशियों के 10 में से एक प्रत्याशी का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय है। हालांकि पिछले बार जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप को मुख्य दावेदार माना जा रहा है, जो कि पूर्व सांसद दिनेश कश्यप की पत्नि हैं। वहीं उपाध्यक्ष के पद पर फिलहाल किसी का नाम स्पष्ट नहीं है।

जनपद अध्यक्ष के लिए भी जोड़-तोड़

CG Election 2025: सभी सात जनपद पंचायत क्षेत्र में भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होना है। इसके लिए अभी से कांग्रेस और भाजपा पार्टी ने प्रत्याशियों के जोड़-तोड़ में लगी हुई है। जनपद पंचायतों में अध्यक्ष के द्वारा अपनी पकड़ बनाए रखने के मायने से जनपद सदस्यों से पार्टी नेताओं का सम्पर्क जारी है। सभी जनपदों को मिलाकर कुल 113 सदस्य हैं।

Hindi News / Jagdalpur / जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव पर कमल का कब्जा, हाथ से निकली कुर्सी, जनपद अध्यक्ष के लिए भी जोड़-तोड़ तेज…

ट्रेंडिंग वीडियो