जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के प्रयासों से यह भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। विभाग द्वारा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को अर्थना भेज दी गई है, जिसमें डिग्री और डिप्लोमा धारकों के लिए गैर अनुसूचित और अनुसूचित क्षेत्रों के अनुसार पद आरक्षित किए गए हैं।
गैर अनुसूचित क्षेत्र में कनिष्ठ अभियंता सिविल (डिग्री) के 165 पद, सिविल (डिप्लोमा) के 97 पद, मैकेनिकल (डिग्री) के 4 और मैकेनिकल (डिप्लोमा) के 10 पद शामिल हैं। वहीं अनुसूचित क्षेत्र के लिए सिविल (डिग्री) के 28 और सिविल (डिप्लोमा) के 60 पद आरक्षित हैं।
मंत्री रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में सशक्त बना रही है। विभाग में नवाचार, पदोन्नति और तकनीकी विस्तार के प्रयास निरंतर जारी हैं। इस भर्ती से ना केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि जल संसाधन प्रबंधन को भी नई ऊर्जा प्राप्त होगी।