scriptमासूम से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई | Patrika News
जैसलमेर

मासूम से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

दो वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी को जैसलमेर स्थित विशेष पॉक्सो न्यायालय ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

जैसलमेरFeb 05, 2025 / 09:10 pm

Deepak Vyas

jsm
दो वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी को जैसलमेर स्थित विशेष पॉक्सो न्यायालय ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने मामले की सुनवाई के दौरान 23 गवाहों को सुनने और 40 दस्तावेजों का अध्ययन करने के बाद यह सजा सुनाई। गौरतलब है कि करीब एक साल पहले 2 साल की मासूम के पिता ने 25 वर्षीय युवक पर अपनी पुत्री से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया। न्यायालय ने दोषी पर 5000 रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। दुष्कर्मी मध्यप्रदेश का निवासी है और मासूम के घर के पास रहता था।

Hindi News / Jaisalmer / मासूम से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

ट्रेंडिंग वीडियो