scriptदेशभक्ति के नारों से गूंजा सरहदी शहर: जगह-जगह पुष्पवर्षा से ऑपरेशन सिन्दूर महिला शौर्य यात्रा का स्वागत | The city resonated with patriotic slogans: Operation Sindoor Mahila Shaurya Yatra was welcomed with flower showers everywhere | Patrika News
जैसलमेर

देशभक्ति के नारों से गूंजा सरहदी शहर: जगह-जगह पुष्पवर्षा से ऑपरेशन सिन्दूर महिला शौर्य यात्रा का स्वागत

महिला शौर्य यात्रा समिति के तत्वावधान में भारतीय सैन्य बलों की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूरकी सफलता को लेकर शनिवार को जैसलमेर में ऑपरेशन सिन्दूर महिला शौर्य यात्रा निकाली गई।

जैसलमेरMay 24, 2025 / 09:02 pm

Deepak Vyas

महिला शौर्य यात्रा समिति के तत्वावधान में भारतीय सैन्य बलों की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूरकी सफलता को लेकर शनिवार को जैसलमेर में ऑपरेशन सिन्दूर महिला शौर्य यात्रा निकाली गई।यात्रा में शामिल महिलाओं व बालिकाओं आदि ने हाथों में तिरंगा झंडे व केसरिया पताकाएं थाम रखी थी। उन्होंने पूरे रास्ते में देशभक्तिपूर्ण नारे लगाए। अम्बेडकर पार्क से शहर के मुख्य मार्गों व बाजारों से होते हुए विजय स्तम्भ तक निकाली गई यात्रा में शामिल लोगों का पूरे रास्ते भर पुष्प वर्षा से शहरवासियों व व्यापारियों आदि ने स्वागत किया।

वीरांगनाओं का सम्मान

इससे पहले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सायंकाल में अम्बेडकर पार्क में महिलाएं व बालिकाओं का एकत्रीकरण हुआ। शुरुआत में मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया गया। समिति की सदस्याओं ने नगर की दो वीरांगनाओं रेखा कंवर जोगा व दाखा कंवर बडोड़ा गांव का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि सीमा सुरक्षा बल की निरीक्षक रेखा मीणा ने कहा कि वह राजस्थान से है और उन्होंने बहुत संघर्ष करते हुए यहां तक का मुकाम तय किया है। उनके परिवार एवं गांव वाले भी गर्व महसूस करते हैं। वह ऑपरेशन सिंदूर के समय भी जैसलमेर सीमा पर अपने साथियों के साथ तैनात थी। मुख्य वक्ता कंचन चारण ने बताया कि भारतीय सेना ने पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों का बदला लिया और ऑपरेशन सिंदूर में अपने शौर्य का परिचय देते हुए दुश्मन देश के 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। 100 से अधिक आतंकवादी और 35 पाकिस्तानी जवानों को मार गिराया।आज हमारे देश की सैन्य ताकत ने पूरे विश्व में अपना लोहा मनाया है। सेना ने महिलाओं के सिंदूर का बदला ऑपरेशन सिंदूर से लिया है। कार्यक्रम का मंच संचालन आरती मिश्रा ने किया। शौर्य यात्रा की संयोजिका रजनी गोपा ने आगंतुक महिलाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

देशभक्ति गीतों से गूंजा माहौल्

शनिवार सायंकाल अम्बेडकर पार्क से निकली शौर्य यात्रा गड़ीसर चौराहा, गुलासतला, आसनी पथ, गोपा चौक, सदर बाजार, कचहरी मार्ग, गांधी चौक, अमरसागर प्रोल और हनुमान चौराहा होते हुए विजय स्तम्भ तक पहुंची। सबसे आगे देशभक्तिपूर्ण गीतों को गुंजायमान करता हुआ डीजे चल रहा था। उसके पीछे ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित बैनर थामे बालिकाएं व महिलाएं थीं। गोपा चौक में जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने शौर्य यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

#IndiaPakistanConflict में अब तक

Hindi News / Jaisalmer / देशभक्ति के नारों से गूंजा सरहदी शहर: जगह-जगह पुष्पवर्षा से ऑपरेशन सिन्दूर महिला शौर्य यात्रा का स्वागत

ट्रेंडिंग वीडियो