scriptWeather news: बढ़ते तापमान में उत्तरी और पश्चिमी हवाओं के कारण लगेगी रोक, चलेगी धूल भरी आंधी | Weather news: northern and western winds effect, temperature rising stopped | Patrika News
कन्नौज

Weather news: बढ़ते तापमान में उत्तरी और पश्चिमी हवाओं के कारण लगेगी रोक, चलेगी धूल भरी आंधी

Weather news update मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। जिसके कारण बढ़ते तापमान पर रुकावट लगेगी। करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कन्नौजFeb 13, 2025 / 07:31 pm

Narendra Awasthi

मौसम में परिवर्तन, धूल भरी आंधी की संभावना
Weather news update आईएमडी, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम से आने वाली तेज हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। जिसके कारण बढ़ते हुए तापमान पर रोक लगेगी। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। कृषि मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि किसानों को अपने फसल के प्रति सावधान रहने की जरूरत है।‌ खड़ी फसलों को आवश्यकता अनुसार हल्की सिंचाई कर नमी बनाए रखें। ‌अगले दो दिनों तक तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आगामी शुक्रवार को 25 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। बारिश नहीं होगी। ‌
यह भी पढ़ें

एचबीटीयू के छात्रों को परीक्षा देने से रोका गया, अटेंडेंस शार्ट, ढाई हजार छात्रों का भविष्य अधर में

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवा चल रही है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा कन्नौज में 14 फरवरी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Hindi News / Kannauj / Weather news: बढ़ते तापमान में उत्तरी और पश्चिमी हवाओं के कारण लगेगी रोक, चलेगी धूल भरी आंधी

ट्रेंडिंग वीडियो