उत्तर प्रदेश के कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के गुंजन बिहार निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2016 में पीएसी मोड़ काकोरी कैंट निवासी शुभम के साथ हुई थी। शुभम शराबी है और दूसरी लड़कियों को घर लेकर आता था। घर में जमकर नशेबाजी होती थी। उसके विरोध करने पर मारा पीटा जाता था। पीड़िता के अनुसार बच्चों की भी पिटाई की जाती थी।
दोस्तों के सामने छेड़छाड़
पीड़िता ने बताया कि दोस्तों के सामने शुभम उसके साथ छेड़छाड़ करता था। जिससे परेशान होकर वह अपने मायके चले आई और तलाक का मुकदमा डाल दिया। बीते सोमवार को कोर्ट में तारीख थी। जहां शुभम ने धमकी दी कि केस वापस ले लो नहीं तो हत्या कर दी जाएगी। शाम को बच्चों के साथ बाहर निकली तो रास्ते में शुभम ने पकड़ लिया और दोस्तों के साथ उसके साथ अश्लील हरकत की। शोर शराबा सुनकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद सभी भाग गए।
घर पर दोस्तों के साथ ईटा पत्थर चलाया
पीड़िता के अनुसार देर रात पति अपने दोस्तों के साथ उसके घर पर हमला कर दिया। ईंट पत्थर चलाने लगा। करीब 10 मिनट तक यही स्थिति बनी रही। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हुआ है। घटना की शिकायत बर्रा थाना में की गई। इस संबंध में बर्रा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।