उत्तर प्रदेश के कानपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भोले बाबा के दरबार में जलाभिषेक करने वालों की भीड़ उमड़ेगी। जिसको देखते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। बड़ी संख्या में पुलिस वालों को लगाया गया है। पुलिस उपायुक्त दिनेश त्रिपाठी ने शिवालय परिसर का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अपनी जा रही विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं को देखा।
वन खंडेश्वर मंदिर पहुंचे
पुलिस उपायुक्त सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी सीसामऊ थाना पुलिस के साथ वन खंडेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मौके पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया। इस मौके पर यातायात व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने वन खंडेश्वर मंदिर समिति के सदस्यों व पुजारी के साथ बैठक की। जिसमें सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई।
क्या कहते हैं पुलिस उपायुक्त सेंट्रल?
दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि मंदिर में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरे को भी सक्रिय किया गया है। बेरीकेडिंग लगाकर भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा। इस पूरी व्यवस्था में तीन एडीसीपी, पांच एसीपी, ढाई सौ पुलिस कर्मचारी, अग्निशमन दल और एंबुलेंस को लगाया गया है। ड्रोन को भी लगाया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भक्ति भाव से जलाभिषेक करने की अपील की।