CG Accident News: छोटी-छोटी घटनाओं की जानकारी देने में भी आनाकानी
घटना कोतवाली थाने के रायपुर रोड में छिरहा चौक से मगरदा गांव के बीच हुई है। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवारों के सिर का कचूमर बन गया था। बाइक के पूरे परखच्चे उड़ गए हैं। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे का अंदाजा तस्वीरों से लगाया जा सकता है। काफी मशक्कत के बाद दोनों का शव
जिला अस्पताल लाया गया। घटना के तुरंत बाद तत्काल कोई मेडिकल सुविधा भी नहीं मिल सकी थी। अस्पताल लाने में देरी के चलते ही, अधिक ब्लिडिंग के चलते संभवत: उनकी मौत पहले हो गई।
लोगों को जागरुक करने के लिए स्कूल, कॉलेजों में कई तरह कार्यक्रम किए जाते हैं। इसके में यातायात नियमों की जानकारी दी है। इसके अलावा अगले माह यातायात व
पुलिस विभाग ने एक माह तक यातायात जागरुकता माह चलाया, जिसमें प्रतिदिन कई तरह जागरुकता कार्यक्रम कर लोगों को यातायात के नियम बताए, लेकिन वह भी काम नहीं आ रहा है।
काम नहीं आ रहा जागरुकता अभियान
समय पर चिकित्सा सुविधा मिलती तो शायद किसी एक की जान बच सकती थी। फिलहाल ऐसा नहीं हो सका। सिटी कोतवाली पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है, लेकिन घटना के 18 घंटे बीतने के बाद भी घटना के संबंध में
पुलिस विभाग कोई जानकारी देने में आनाकानी करते रहे। कोतवाली में किसी के पास मृतकों के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। कंट्रोल रूम वालों के पास भी घटना की कोई जानकारी नहीं मिल सकी। कोतवाली थाना प्रभारी के सरकारी नंबर पर फोन लगाने पर फूटबाल की तरह एक दूसरे पर जानकारी देने की बात कही जाने लगी।
आखिरकार डीएसपी कृष्णा चंद्राकार से बात करने के बाद ही पूरी जानकारी मिली पाई। कवर्धा में छोटी-छोटी घटना की जानकारी के लिए बड़े अधिकारी से बात करना पड़ता है। तब कही जाकर पूरी जानकारी मिली पाती है। घटना के इतने समय बाद भी जानकारी के लिए डीएसपी से बात करनी पड़ रही है, जो लापरवाही मानी जा सकती है। घटना को नहीं रोक सकते हैं, तो घटना के बाद जानकारी तो पुलिस विभाग दे ही सकता है। इतनी उमीद तो विभाग से की जा सकती है।