पत्रिका अमृतम् जलम् अभियान के तहत रामेश्वर कुंड पर सफाई कर जल स्रोतों को संरक्षित करने संकल्प लिया।
पत्रिका अभियान के तहत सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं के सदस्यों ने श्रमदान के लिए बढ़ाए हाथ, जल स्रोतों को संरक्षण के लिए बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा। रविवार की सुबह रामेश्वर कुंड पहुंचने वाले लोगों के लिए अन्य दिनों से जुदा रही। रामनवमी की सुबह सूर्य की किरणें ऊपर चढ़ रहीं थीं। सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं के साथ समाजसेवियों के कदम कुंड की सीढिय़ों पर पड़े थे। हाथों में झाडू लिए सभी कुंड की सीढिय़ों की सफाई में जुटे थे। मौका था पत्रिका अमृतमजलम अभियान के दूसरे पड़ाव का। पहला कार्यक्रम एक अप्रैल को पटाजन में शुरू हुआ था।
पत्रिका अमृतमजलम अभियान के तहत रामेश्वर कुंड में सफाई अभियान शुरु हुआ। सामाजिक संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक गुरमीत सिंह उबेजा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सेवादास पटेल, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर समेत समाजसेवियों ने कहा, यह अभियान भावी पीढ़ी को संजीवनी देने वाला है। आज जल स्रोतों को संरक्षित करेंगे तो कल हमें पानी मिलेगा। भावी पीढ़ी की जिंदगी को आक्सीजन मिलेगा। सभी ने अभियान से जुड़कर शहर की जल संरचनाओं को संरक्षित करने का संदेश दिया। इस दौरान सभी को पत्रिका की ओर से जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई।
स्कूली छात्राओं में उत्साह, सफाई के साथ ली सेल्फी
पत्रिका अभियान शुरू होते ही स्कूली छात्राओं में सफाई को लेकर उत्साह दिखा। अरविंद कुमार नितिन कुमार स्कूल की छात्राओं ने सेल्फी ली और हाथ में झाडू लेकर सफाई में जुट गईं। इसमें जिया चौहान, जिया जरखरे, पूर्वा सोनी, हिमांशी वर्मा, रिधिमा यादव, विपुल पटेल, माही पाल, मुदस्सिर, आलोक आदि रहे।
श्रमदान में इन्होंने लिया बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, एमआईसी सदस्य राजेश यादव, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति प्रवीण शर्मा, श्रृंगी उपाध्याय, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक उर्फ मुल्लू राठौर, लायंस क्लब अध्यक्ष अणिमा उबेजा, घनश्याम वाधवा, राजीव मालवीय, नारायण बाहेती, गुरमीत सिंह उबेजा, राजीव शर्मा, आशा उपाध्याय, सनत श्रीमाली, पवन लाड़, लियो अपूर्व, अनिल बाहेती, शशिकांत तिवारी, हरवंत सिंह कुकरेजा, भूपेन्द्र सिंह बग्गा, सतीष पटेल, हर्षा शर्मा, की ओर से पीएलवी गणेश कनाडे, नारायण फरकले, राजेंद्र माणिक, अरविंद कुमार, नितिन कुमार, हायर सेकेंडरी स्कूल खंडवा की एनसीसी अधिकारी सोनाली ढाक्से आदि रहे। आरजी साेनी, मदन चौधरी, संजय पटेल। जगदीश पटेल, राजकुमार मालाकार, आनंद मालाकार, रविन्द्र चौहान, विपिन राठौर, अखिलेश गुर्जर, एडवोकेट कुमारी मंजू तंवर, हुकुम भाई आदि रहे।
इन संस्थाओं ने लिया हिस्सा नगर निगम, लायंस क्लब खंडवा, गुड मॉर्निंग क्लब, महिला पतांजिल, लायंस क्लब इंटरनेशनल, अरविंद कुमार नितिन कुमार स्कूल, दिव्यांग एकता एवं कल्याण संघ। नवांकुर संस्था प्रगति दिव्यांग सेवा समिति खंडवा, जन अभियान परिषद खंडवा,जिला विधिक सेवा समेत अन्य संगठन शामिल हुए।
निगम के अधिकारी व कर्मचारियों ने किया श्रमदान नगर निगम के कार्य पालन यंत्री राधेश्याम उपाध्याय, इंजीनियर संजय शुक्ला, धीरज दबे, जाकिर अहमद, भुवन श्रीमाली, दीप माला, उमा, कैलाश कुन्नी, मोहन गाडे आदि ने भी श्रमदान कर जल स्रोतों को संरक्षित करने का संदेश दिया।
इन्होंने भी अभियान को सराहा वर्जन–देवेंद्र वर्मा, पूर्व विधायक ने कहा कि जल ही जीवन है। पत्रिका का यह अभियान जन-जन को जल स्रोतों के प्रति संरक्षित करने के लिए प्रेरित कर रहा है। यह सराहनीय कदम है।
वर्जन, सेवादास पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा ने कहा, पत्रिका समूह का यह सराहनीय कदम है। इस अभियान से जल स्रोत संरक्षित हाेंगे और शहर को संजीवनी मिलेगी। वर्जन–राजेश यादव, अध्यक्ष, जल समिति नगर निगम ने कहा, पत्रिका का यह अभियान सराहनीय है। जल स्रोत को संजीवनी मिलने से शहर को स्वच्छ और साफ पानी मिलेगा। स्वच्छ वातारण के साथ भावी पीढ़ी को आक्सीजन मिलेगा।
वर्जन-नारायण बाहेत, डिस्ट्रक्टि चेयरमेन, लायंस क्लब खंडवा, ने कहा, पत्रिका समूह खबरों के साथ सामाजिक सरोकार को लेकर हमेशा आगे रहता है। जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर हर साल की इस साल भी अभियान शुरू किया है। सराहनीय कदम।
वर्जन–हर्षा शर्मा, लायंस क्लब इंटरनेशनल, लायंस क्लब इंटरनेशनल ने कहा पत्रिका का अमृतम्जलम् अभियान सराहनीय पहल है। इससे न केवल जल संरक्षित होगा। लोगों को साफ पानी मिलेगा। बल्कि जलीय जंतुओं को सरंक्षण मिलेगा।
वर्जन-अणिमा उबेजा, अध्यक्ष, लायंस क्लब खंडवा, ने कहा कि पत्रिका हर सामाजिक सरोकार की खबरों को प्रकाशित करने के साथ ही इस तरह का अभियान चलाकर भावी पीढ़ी को संजीवनी देने का काम कर रहा है।
Hindi News / Khandwa / पत्रिका अमृतम् जलम् : रामेश्वर कुंड की सीढिय़ां चकाचक, श्रमदान कर जल स्रोतों को संरक्षित करने का लिया संकल्प