अंग, बंग कलिंग में आते थे ये राज्य
पौराणिक वृत्तांतों के अनुसार अंग राज्य वर्तमान के बिहार के पूर्वी क्षेत्र से लेकर पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग तक फैले क्षेत्र में स्थित था। इस राज्य का विस्तार असम तक था। पुराण ही नहीं इतिहास में भी इसका जिक्र है। अंग राज्य 600 ईसा पूर्व में भारत के उत्तर-पश्चिम, उत्तर और पूर्व में उल्लिखित सोलह महाजनपदों में से एक था। उस भौगोलिक व्यवस्था के अनुसार पौराणिक अंग पहले से ही भाजपा के हाथ में है। बिहार में एनडीए की सरकार चल रही है। पश्चिम बंगाल में उनकी कोई सरकार नहीं है लेकिन, बंगाल के उत्तरी हिस्से को पौराणिक अंग राज्य के हिस्से के रूप में पहचाना जाता है। उस क्षेत्र में भाजपा लगातार दो लोकसभा और एक विधानसभा चुनाव में तृणमूल से पिछड़ गई है। असम में भाजपा सरकार है। पौराणिक कलिंग वर्तमान में ओडिशा है, जहां की सत्ता में हाल ही में भाजपा काबिज हुई है।
16 फरवरी को भागवत जनता को देंगे संदेश
छह फरवरी शाम से कोलकाता पहुंचने के बाद मोहन भागवत 10 फरवरी तक दक्षिण बंगाल के संघ के नेताओं -प्रचारकों की और 11 से 12 तारीख को संघ की सर्वोच्च समिति (अखिल भारतीय टीम) की बैठक ली। उसके बाद गुरुवार रात को वे बर्दवान स्थित मध्य बंगाल प्रांतीय समिति के मुख्यालय संघ भवन पहुंचे। वे संघ के मध्य बंगाल के पदाधिकारियों और प्रचारकों की बैठक लेंगे और 16 फरवरी को वहां आम सभा में समाज को संदेश देंगे।