इस दिन रहेगी छुट्टी
उत्तर प्रदेश सरकार के कैलेंडर के अनुसार 13 मार्च 2025 (गुरुवार) को होलिका दहन और 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) को होली की सरकारी छुट्टी रहेगी। इसके बाद 15 मार्च 2025 को शनिवार और 16 मार्च 2025 को रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। हालांकि, 15 मार्च 2025 को शनिवार की छुट्टी संस्था के छुट्टी पर निर्भर करता है।
बंद रहेंगे सभी स्कूल और दफ्तर
इस दिन सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। होली के एक दिन पहले होलिका दहन के दिन भी छुट्टी रहेगी। इस दौरान बैंक भी चार दिनों तक लगातार बंद रहेंगे। बैंक के काम छुट्टी के बाद 17 मार्च 2025 दिन सोमवार से शुरू होंगे। 12 दिन बाद फिर लगातार 3 दिन की छुट्टी
मार्च के ही महीने में 17 तारीख के बाद तीन दिन की लगतार छुट्टी रहेगी। 29 मार्च 2025 को शनिवार और 30 मार्च 2025 को रविवार का साप्ताहिक अवकाश तो रहेगा ही उसके बाद 31 मार्च 2025 (सोमवार) को ईद-उल-फितर की सरकारी छुट्टी रहेगी।