scriptSSC CGL 2024 को लेकर बड़ा अपडेट, खाली पदों की बढ़ाई संख्या | SSC CGL 2024 Vacancies Increased check latest update | Patrika News
लखनऊ

SSC CGL 2024 को लेकर बड़ा अपडेट, खाली पदों की बढ़ाई संख्या

SSC CGL 2024 Update: SSC CGL एग्जाम 2024 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। आयोग ने उन खाली पदों की संख्या बढ़ा दी है, जिस पर भर्ती की जाएगी।

लखनऊFeb 26, 2025 / 02:20 pm

Sanjana Singh

SSC CGL 2024 को लेकर बड़ा अपडेट, खाली पदों की बढ़ाई संख्या

SSC CGL 2024 को लेकर बड़ा अपडेट, खाली पदों की बढ़ाई संख्या

SSC CGL 2024 Vacancies Increased: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) एग्जाम 2024 के तहत अब 18174 पदों पर भर्ती होगी। 24 जून 2024 को आवेदन शुरू होने के समय 17727 पद विज्ञापित हुए थे। अब केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, कार्यालयों और विभागों से मिले संशोधित अधियाचन में रिक्त पदों की संख्या बढ़कर 18174 हो गई है।

कैटेगरी-वाइज पदों का विवरण

अनारक्षित (UR) – 7567 पद

अनुसूचित जाति (SC) – 2762 पद

अनुसूचित जनजाति (ST) – 1606 पद

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 4521 पद

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 1718 पद

विभागवार प्रमुख भर्तियां

डाक विभाग (संचार मंत्रालय के अधीन)

नॉन-टेक्निकल डाक सहायक /छंटाई सहायक (PA/SA) – 4159 पद

– अनारक्षित – 1720

– SC – 604

– ST – 451

– OBC – 1003
– EWS – 381

रक्षा मंत्रालय (रक्षा लेखा महानियंत्रक – CGDA)

ऑडिटर – 1799 पद

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग)

सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) – 1433 पद

वित्त मंत्रालय (CBIC और CBDT)

CBIC (केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड)

– निरीक्षक (केंद्रीय उत्पाद शुल्क) – 2664 पद

– कर सहायक – 1620 पद

CBDT (केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड)
– कर सहायक – 2256 पद

यह भी पढ़ें

यूपी पुलिस भर्ती को लेकर नया अपडेट जारी, जानें कितने पदों पर निकलेगी वैकेंसी

CGL 2023 के मुकाबले अधिक पद

सीजीएल 2023 के तहत 7.5 हजार से अधिक पदों के लिए लगभग 24,74,030 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। आपके बता दें कि उत्तर प्रदेश में, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा 2024 के लिए कुल 6,16,566 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। हालांकि, टियर-1 परीक्षा में उपस्थिति दर 54.45% रही, यानी लगभग 3,35,715 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।

Hindi News / Lucknow / SSC CGL 2024 को लेकर बड़ा अपडेट, खाली पदों की बढ़ाई संख्या

ट्रेंडिंग वीडियो