scriptलाड़ली बहना योजना की तर्ज पर उत्तर प्रदेश सरकार भी महिलाओं को देगी पैसा ! बजट में हो सकता है ऐलान  | UP Budget 2025 gifts for Uttar Pradesh Women | Patrika News
लखनऊ

लाड़ली बहना योजना की तर्ज पर उत्तर प्रदेश सरकार भी महिलाओं को देगी पैसा ! बजट में हो सकता है ऐलान 

UP Budget 2025-2026,: उत्तर प्रदेश की सीएम योगी सरकार इस महीने 2025-26 का बजट पेश करने वाली है। सरकार इस बजट में लाड़ली बहना योजना की तर्ज पर उत्तर प्रदेश के महिलाओं को भी पैसा दे सकती है। आइए जाने हैं कैसा हो सकता है इस बार का बजट ? 

लखनऊFeb 05, 2025 / 03:18 pm

Nishant Kumar

UP Budget
UP Budget 2025-26: उत्तर प्रदेश सरकार का 7 फरवरी 2025 (बृहस्पतिवार) से 14 फरवरी 2025 (शुक्रवार) तक उत्तर प्रदेश बजट सेशन 2025 होने वाला है। उत्तर प्रदेश सरकार इस दौरान 2025-26 का बजट पेश करने वाली है। इस बार के बजट में उत्तर प्रदेश की महिलाओं को सरकार की ओर से तोहफा मिल सकता है। इस बार उत्तर प्रदेश सरकार भी लाड़ली बहना योजना की तर्ज पर प्रदेश की महिलाओं के लिए योजना ला सकती है। 

बजट 2025 की तैयारी में अधिकारी 

उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारी उत्तर प्रदेश बजट 2025 की तैयारी में जुट गए हैं। इस बार का उत्तर प्रदेश का बजट कई मायनों में बेहद खास होने वाला है। इस बार सीएम योगी सरकार 8 लाख करोड़ का बजट पेश कर सकती है। सरकार का वित्त विभाग बजट की तैयारियों में जुटा हुआ है और जल्द ही इसे अंतिम रुप दिया जाएगा। 

बजट 2024-2025 में हुई बढ़ोतरी 

उत्तर प्रदेश की सीएम योगी सरकार ने साल 2024-25 के लिए 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ रुपये का पेश किया था। मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के हिसाब से इस बार का बजट 8 लाख करोड़ का हो सकता है। सरकार इसमें रोजगार से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर फोकस कर सकती है। 

श्रीराम को समर्पित था बजट 2024-25

पिछले साल योगी सरकार ने 2024-25 के लिए 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। जुलाई में मानसून सत्र के दौरान 12 हजार 209 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट पेश किया गया। इसके बाद महाकुंभ 2025 की तैयारियों के मद्देनजर सरकार ने 17 हजार 865 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। 2024-25 का यह बजट ‘श्रीराम’ को समर्पित था।

Hindi News / Lucknow / लाड़ली बहना योजना की तर्ज पर उत्तर प्रदेश सरकार भी महिलाओं को देगी पैसा ! बजट में हो सकता है ऐलान 

ट्रेंडिंग वीडियो