उत्तर प्रदेश में Ladli Behna Yojana की तर्ज पर सरकार महिलाओं को देगी पैसा ! बजट में हो सकता है ऐलान
UP Budget 2025-2026: उत्तर प्रदेश की सीएम योगी सरकार इस बार के बजट में प्रदेश की महिलाओं को खुशखबरी दे सकती है। सरकार Ladli Behna Yojna की तर्ज पर महिलाओ को पैसा दे सकती है। आइये बताते हैं कैसा रहेगा इस बार के यूपी का बजट ?
UP Budget 2025-26: उत्तर प्रदेश सरकार का 18 फरवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 तक उत्तर प्रदेश बजट सेशन2025 होने वाला है। उत्तर प्रदेश सरकार इस दौरान 2025-26 का बजट पेश करने वाली है। इस बार के बजट में उत्तर प्रदेश की महिलाओं को सरकार की ओर से तोहफा मिल सकता है। इस बार उत्तर प्रदेश सरकार भी लाड़ली बहना योजना की तर्ज पर प्रदेश की महिलाओं के लिए योजना ला सकती है।
उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारी उत्तर प्रदेशबजट 2025 की तैयारी में जुट गए हैं। इस बार का उत्तर प्रदेश का बजट कई मायनों में बेहद खास होने वाला है। इस बार सीएम योगी सरकार 8 लाख करोड़ का बजट पेश कर सकती है। सरकार का वित्त विभाग बजट की तैयारियों में जुटा हुआ है और जल्द ही इसे अंतिम रुप दिया जाएगा।
बजट 2024-2025 में हुई बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश की सीएम योगी सरकार ने साल 2024-25 के लिए 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ रुपये का पेश किया था। मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के हिसाब से इस बार का बजट 8 लाख करोड़ का हो सकता है। सरकार इसमें रोजगार से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर फोकस कर सकती है।
श्रीराम को समर्पित था बजट 2024-25
पिछले साल योगी सरकार ने 2024-25 के लिए 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। जुलाई में मानसून सत्र के दौरान 12 हजार 209 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट पेश किया गया। इसके बाद महाकुंभ 2025 की तैयारियों के मद्देनजर सरकार ने 17 हजार 865 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। 2024-25 का यह बजट ‘श्रीराम’ को समर्पित था।