scriptयोगी सरकार के आठ साल, हर जिले में तीन दिनों तक उपलब्धियां बताएंगे मंत्री | Yogi Govt 8 years in Uttar Pradesh | Patrika News
लखनऊ

योगी सरकार के आठ साल, हर जिले में तीन दिनों तक उपलब्धियां बताएंगे मंत्री

Yogi Govt 8 Years: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के आठ साल पूरे होने पर 25 से 27 मार्च तक “सेवा, सुरक्षा और सुशासन” थीम पर तीन दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री और मंत्रियों द्वारा जिलों में प्रेसवार्ताओं और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां साझा की जाएंगी।

लखनऊMar 24, 2025 / 09:04 am

Sanjana Singh

योगी सरकार के आठ साल पूरे, तीन दिनों तक जन-संवाद

योगी सरकार के आठ साल पूरे, तीन दिनों तक जन-संवाद

Yogi Govt 8 Years: योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल 25 मार्च को पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए तीन दिनों तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम “सेवा, सुरक्षा और सुशासन के आठ वर्ष” की थीम पर केंद्रित होगा।

सभी 75 जिलों में मंत्रियों की तैनाती

कार्यक्रम के तहत सभी 75 जिलों में मंत्रियों को भेजा जाएगा। हर जिले में मंत्री अपनी सरकार की आठ साल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। भाजपा जिला संगठन के पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और अन्य वरिष्ठ नेताओं को इन कार्यक्रमों में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम की व्यस्तताएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ:

24 मार्च: लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस

25 मार्च: गोरखपुर में प्रेसवार्ता

26 मार्च: आगरा में उपलब्धियों की जानकारी देंगे

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य:

25 मार्च: वाराणसी
26 मार्च: प्रयागराज

27 मार्च: कौशांबी

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक:

26 मार्च: कानपुर नगर

27 मार्च: लखनऊ कैंट

प्रमुख मंत्रियों की जिम्मेदारियां

भूपेंद्र चौधरी: 25 मार्च को बरेली

सूर्यप्रताप शाही: 25 मार्च को अयोध्या
सुरेश खन्ना: 25 मार्च को शाहजहांपुर

स्वतंत्र देव सिंह: 25 मार्च को प्रयागराज

बेबीरानी मौर्य: 25 मार्च को झांसी

लक्ष्मी नारायण चौधरी: 25 मार्च को अलीगढ़

जयवीर सिंह: 25 मार्च को आगरा
धर्मपाल सिंह: 25 मार्च को मेरठ

यह भी पढ़ें

योगी सरकार के 8 साल, 25 मार्च से बड़े समारोहों का आगाज, कई कार्यक्रम प्रस्तावित

जिलाधिकारियों को निर्देश जारी

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों, पुलिस कमिश्नरों और जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कार्यक्रम सुचारू रूप से आयोजित हो। तीन दिवसीय इस आयोजन के जरिए सरकार अपनी उपलब्धियां जनता के साथ साझा करेगी और संवाद स्थापित करेगी।

Hindi News / Lucknow / योगी सरकार के आठ साल, हर जिले में तीन दिनों तक उपलब्धियां बताएंगे मंत्री

ट्रेंडिंग वीडियो