बारिश के संकेत
मौसम विभाग के अनुसार, आज (14 फरवरी) को पश्चिमी और पूर्वी
उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चली हैं। 15 फरवरी को प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है, और यही स्थिति 16, 17 व 18 फरवरी तक बनी रहेगी। हालांकि, 19 फरवरी को एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेरठ और आसपास के जिलों में बारिश होने की संभावनाएं हैं। संभल और
मुरादाबाद से सटे जिलों में भी हल्की बरसात हो सकती है। वेस्ट उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावनाएं ज्यादा हैं।
मौसम वैज्ञानिक ने क्या कहा ?
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र प्रभारी डॉ. यूपी शाही ने बताया कि 17 से 20 फरवरी के बीच मौसम बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मेरठ में बारिश हो सकती है। खासतौर पर 19 और 20 फरवरी को बारिश की संभावना ज्यादा है।