scriptहोली का त्योहार और जुमा की नमाज शांति के साथ अदा, मुरादाबाद में सांप्रदायिक सद्भाव की अद्भुत मिसाल | Holi festival Friday prayers were performed peacefully in Moradabad | Patrika News
मुरादाबाद

होली का त्योहार और जुमा की नमाज शांति के साथ अदा, मुरादाबाद में सांप्रदायिक सद्भाव की अद्भुत मिसाल

Holi Friday prayers in Moradabad: देश में 61 साल बाद होली का त्योहार और जुमे की नमाज की नमाज एक ही दिन हुए। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार था और कहीं से भी हिंसा की कोई खबर नहीं आई।

मुरादाबादMar 15, 2025 / 08:28 am

Mohd Danish

Holi festival Friday prayers were performed peacefully in Moradabad

Holi Friday prayers in Moradabad: होली का त्योहार और जुमा की नमाज शांति के साथ अदा..

Holi Friday prayers performed peacefully in Moradabad: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज और होली का त्योहार एक ही दिन शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। शांति समिति की बैठकों और लोगों से संवाद कर आपसी सहमति से शहर की मस्जिदों में नमाज का समय बढ़ाकर 2 बजकर 30 मिनट किया गया।

एसपी सिटी ने संभाली कमान

शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले मुरादाबाद शहर की जामा मस्जिद के अलावा अन्य मस्जिदों के बाहर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। जबकि जामा मस्जिद के बाहर खुद मुरादाबाद एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे। शहर की मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा होने के साथ ही जामा मस्जिद में भी नमाज अदा की गई।
यह भी पढ़ें

बिजनौर में मनाया गया होली का जश्न, शहर से लेकर गांव तक धूम, डीजे पर थिरके लोग

शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया रंगों का त्योहार

बता दें कि देश में शुक्रवार को रंगों का त्योहार होली पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच रमजान के दूसरे जुमे के साथ रंगों का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में रंगों का त्योहार पारंपरिक उत्साह के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।

Hindi News / Moradabad / होली का त्योहार और जुमा की नमाज शांति के साथ अदा, मुरादाबाद में सांप्रदायिक सद्भाव की अद्भुत मिसाल

ट्रेंडिंग वीडियो