क्या है मामला?
जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार 12 मई की है। भांडुप स्थित साई राधे बिल्डिंग में डिलीवरी बॉय रोहित लवारे (Rohit Lavare) पिज्जा पहुंचाने गए थे। वहां मौजूद एक जोड़े (ग्राहक) ने उन्हें हिंदी नहीं मराठी में बात करने को कहा। रोहित ने हिंदी में दंपति को बताया कि उसे मराठी नहीं आती है। इसके बावजूद दोनों रोहित को मराठी बोलने पर मजबूर कर रहे थे। जब रोहित ने फिर कहा कि वह मराठी नहीं बोल पायेगा तो ग्राहक जोड़े ने कहा कि जब तक वह मराठी नहीं बोलेंगे, वे पैसे नहीं देंगे। इसके बाद रोहित ने कहा, “अगर ये शर्त थी तो आपको ऑर्डर ही नहीं देना चाहिए था। पैसे नहीं देना चाहते? ठीक है।”
रोहित ने जब बदसलूकी कर रहे पति-पत्नी का वीडियो बनाना शुरू किया, तो महिला ने उसे रोकते हुए कहा कि वह वीडियो नहीं बना सकता, जबकि महिला खुद वीडियो बनाने लगी। अंत में रोहित बिना पैसे लिए ही चले गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और बड़ी संख्या में लोग डिलीवरी बॉय रोहित के समर्थन में सामने आए हैं और दंपति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।